रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की छात्राओं ने मारी बाजी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 3 फ़रवरी 2024

रंगोली प्रतियोगिता में ब्लू हाउस की छात्राओं ने मारी बाजी

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा भोजापुर अंबेडकर उच्यतर माध्यमिक विद्यालय में शुक्रवार को रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस दौरान ब्लू हाउस की छात्राओं ने रंगोली प्रतियोगिता में  प्रथम स्थान पर रही प्रथम स्थान पाने वाली छात्राओ में कक्षा 9 की   ज्योति कुमारी,पायल कुमारी व शिवांगी,अर्पिता रही। वही दूसरे स्थान पर ग्रीन हाउस व रेड हाउस छात्र कक्षा 7 की गरिमा मौर्या व कक्षा 9 कि  छात्रा साक्षी कुमारी,सोनी सिंह,संजना यादव रही। तीसरे स्थान पर येलो हाउस की छात्रा कक्षा 9 साक्षी गुप्ता  व कक्षा 8 की छाया कुमारी व जागृति कुमारी ने बाजी मारी। इस  मौके पर विद्यालय के संरक्षक आर के प्रसाद व प्रधानाचार्य रवि कुमार,संदीप कुमार,उदय कुमार,लीलावती पांडेय,चिंता देवी,राजीव यादव,रमेश कुमार आदि रहे।


लोक दस्तावेज प्राप्त करने की अधिवक्ता ने किया मांग

सकलडीहाभारतीय साक्ष्य अधिनियम 1872 की धारा 76 के अंतर्गत एडवोकेट राम बहादुर भारती ने एडीओ पंचायत से लोक दस्तावेज की प्रति शुल्क जमा कर नागेपुर की सामुदायिक शौचालय निर्माण की दस्तावेज की मांग किया है। दस्तावेज नही मिलने पर कंज्यूमर फोरम में शिकायत दर्ज करने की बात कही है।


जुम्मा की नमाज को लेकर पुलिस प्रशासन रही अलर्ट
सकलडीहा के जामा मस्जिद में पूछताथ करते तहसीलदार और कोतवाल
सकलडीहा ज्ञानवापी के दक्षिणी तहखाने में पूजा के फैसले के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट है। शुक्रवार को सकलडीहा कस्बा के जामा मस्जिद में जुम्मे की नमाज से पूर्व तहसीलदार अखिलेश गुप्ता और कोतवाल राजीव कुमार सिंह नमाजियों से पूछताथ किया। शांति व्यवस्था बनाये रखने की अपील किया।


रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज को लेकर ड्रोन सर्व
सकलडीहा। सकलडीहा रेलवे स्टेशन पर ओवर ब्रिज को लेकर शुक्रवार को कोतवाली पुलिस की निगरानी में ड्रोन सर्वे किया गया। इस दौरान विभागीय अधिकारियों की ओर से सुरक्षा की मांग किया गया। इस मौके पर कोतवाल राजीव कुमार सिंह व नीलमणि तिवारी रहे।

रविदास मंदिर के लिये एसडीएम को पत्रक
सकलडीहा गुरू रविदास जयंती समारोह समिति कटसिल के पदाधिकारियों ने शुक्रवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा से मिलकर रविदास मंदिर के लिये भूमि आवंटन हेतु पत्रक सौपा। एसडीएम ने ग्राम सभा की ओर से भूमि प्रस्ताव कराने का बात कही। इस मौके पर देवचंद भारती, गुलाब, मिट्ठू प्रसाद, संजय दिनकर सहित अन्य रहे।


चौपाल में योजनाओं की दी गयी जानकारी
जनचौपाल में बच्चों को अन्न प्रासन कराते हुए
सकलडीहा। विकास खंड के ग्राम पंचायत सरेहुआ खुर्द और शिवपुर गांव में शुक्रवार को जन चौपाल का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की विभिन्न जन कल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी गयी।इस मौके पर बीडीओ केके सिंह,एडीओ पंचायत बजरंगी पांडेय,जिपंस संजय पांडेय सहित अन्य रहे।


पक्षीयों के प्रति लोगों को किया जागरूक
सकलडीहा क्षेत्र के सरेसर गांव में शुक्रवार को वन विभाग की ओर से वर्ड फेस्टिवल डे समारोह के रूप में मनाया गया।इस दौरान पक्षियों के प्रति लोगों को सहानुभूति व प्रेम रखने के लिये जागरूक किया गया। इस मौके पर रामनरायण,अवनीश यादव,रेंजर रविन्द्र सोनकर ,पवन सिंह आदि रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages