पुलिस अधीक्षक चन्दौली अनिल कुमार के निर्देशानुसार, प्रभारी निरीक्षक मुगलसराय दीन दयाल पाण्डेय के नेतृत्व में मुगलसराय पुलिस टीम द्वारा अपराध व अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे चेकिंग अभियान के क्रम में थाना मुगलसराय पुलिस ने मुखबीर की सूचना पर चन्धासी पावर हाउस के पास से 2 चोरों को चोरी की 10 मोटरसाइकिल की बैट्ररी के साथ गिरफ्तार किया जिसमे अंसारी निवासी वाजिद पुर पुराना बाजार भीटी थाना रामनगर जनपद वाराणसी,दुर्गेश वर्मा निवासी लेबर कालोनी रूपचंड़ी थाना जैतपुरा जनपद वाराणसी निवासी बताए जाते हैं जिनके पास से एक देशी तमंचा व एक जिन्दा कारतूस,03 रिंच बरामद हुआ। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया गया कि बैटरी शोरूम के शटर का ताला तोड़कर बैटरी व इन्वर्टर की चोरी किया था।जिनपर पुलिस संबंधित धारा लगाते हुए अग्रिम कार्रवाई करने में जुट गई।
रिपोर्टर/अमित कुमार
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें