रिपोर्टर/अमित कुमार
कमालपुर चंदौली पुलिस मुख्यालय लखनऊ फायर सर्विस के आला अधिकारी के दिशा निर्देश पर धीना थाना के प्राथमिक विद्यालय रामरूपदासपुर एव गायत्री शिक्षण सस्थान एवती ,एस डी पब्लिक स्कूल जनौली,स्वामी अड़गड़ानंद जी महाराज इंटर कालेज बरहन में छात्रों को आग से बचाव के उपायको लीडिंग फायर मैन अधिकारी रैथा फायर ब्रिगेड हरेराम यादव द्वारा बताए गए।उन्होंने कहा की यह कार्यक्रम कई दिनों तक स्कूल एव बड़े होटलों सहित अन्य जगहों पर लोगो को आग से बचाव के उपाय बताया जाएगा।जिससे लोग जागरूक होकर आग से सुरक्षित हो जाये।इस अवसर पर रामनगीना ,जगमेंद्र यादव ,सत्यदेव ,गोपाल सिंह ,अजय खरवार सहित अन्य उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें