प्रतियोगिता में अंशी तिवारी और रूही मिश्रा रही अव्वल फन मेला में बच्चों ने मचाई धमाल - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 28 मार्च 2023

प्रतियोगिता में अंशी तिवारी और रूही मिश्रा रही अव्वल फन मेला में बच्चों ने मचाई धमाल

By-amit kumar sakaldiha
सकलडीहा। सत्यम चिल्ड्रेन एकेडमी,शहीदगांव में संकल्प 2023 ( दी फन एन्ड लर्न एक्सपो ) का आयोजन किया गया। इस दौरान कई विद्यालयों के बच्चों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लिया। वहीं बच्चों ने खाने-पीने के स्टाल पर विभिन्न व्यंजनों का आनंद उठाया।मुख्य अतिथि सेवानिवृत क्षेत्रीय आयुर्वेद एवं यूनानी अधिकारी डॉ आनंद विद्यार्थी ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर छुपी प्रतिभामें निखार आता है। विद्यालय ओरिवार की यह पहल सराहनीय है कि सुदूर ग्रामीण अंचल में आयोजित इस कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के बच्चों ने प्रतिभाग किया ।इस दौरान फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में अंशी तिवारी प्रथम,सौम्या सोनी द्वितीय,आर्या यादव तृतीय, राइम कंपटीशन में रूही मिश्रा प्रथम,आर्या यादव द्वितीय, पुष्पेंद्र मोहन कौशल तृतीय, स्टोरी टेलिंग कंपटीशन अनुराग यादव प्रथम, कीर्ति गौतम द्वितीय, यश्वी पांडेय  तृतीय सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में आशीष कुमार सिंह प्रथम, अमन यादव द्वितीय, समीर जायसवाल तृतीय चित्रकला प्रतियोगिता केजी ग्रुप से आदित्य मौर्या प्रथम,साक्षी चौरसिया द्वितीय,प्रियांशु चौरसिया तृतीय प्राइमरी ग्रुप में अमृता यादव प्रथम,स्वास्तिका शर्मा द्वितीय, रश्मि विश्वकर्मा तृतीय जूनियर ग्रुप में कुमारी अर्पिता प्रथम, आंचल द्वितीय, लालसा कुमारी व रुचि प्रजापति तृतीय स्थान पर रहे। इसके अलावा सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया।
इसके पूर्व अतिथियों ने मां सरस्वती के छायाचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। निदेशिका कंचन विद्यार्थी, प्रबन्धक आशीष विद्यार्थी व प्रखर आनंद ने अभिभावकों का स्वागत किया एवं प्रधानाचार्य मनीष कुमार पाठक ने आभार व्यक्त किया। इस मौके पर प्रेम कुमार, प्रदीप यादव, हिमांशु सिंह, धनंजय श्रीवास्तव, रम्पी सिंह व संजीव श्रीवास्तव उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages