समेस्टर परीक्षा में तीन नकलची को उड़ाका दल की टीम ने पकड़ा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 28 मार्च 2023

समेस्टर परीक्षा में तीन नकलची को उड़ाका दल की टीम ने पकड़ा

By-amit kumar sakaldiha 
सकलडीहा, महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय की ओर से समेस्टर परीक्षा शुरू हुई है। बुधवार को दो पाली में विभिन्न विषय की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान उड़ाका दल की टीम ने तीन नकलची को पकड़कर रस्टिकेट कर दिया। आंतरिक उड़ाका दल की जांच पड़ताल से नकलचियों में खलबली मची है। परीक्षा के दौरान प्रवेश के समय परीक्षार्थियों की सघन जांच महाविद्यालय गेट पर किया गया।सकलडीहा पीजी कॉलेज में प्रथम पाली में सुबह समाजशास्त्र एवं भूगोल की परीक्षा हुई। परीक्षा के दौरान आंतरिक उड़ाका दल की टीम के प्रोफेसर इंद्रदेव सिंह ,प्रोफेसर दयानिधि सिंह यादव, प्रोफेसर विजेंदर सिंह ,डॉ अभय कुमार वर्मा, डॉ प्रीतम उपाध्याय ने औचक निरीक्षण करते हुए जांच के दौरान दो नकलचियों को पकड़ा। सहायक केंद्र अध्यक्ष प्रोफेसर पीके सिंह की रिपोर्ट पर केंद्राध्यक्ष प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने तत्काल रस्टिकेट करते हुए इसकी सूचना विश्वविद्यालय को अग्रेतर कार्यवाही हेतु प्रेषित कर दिया। द्वितीय पाली में स्नातकोत्तर समाजशास्त्र विषय की परीक्षा में एक छात्रा नकल करते हुए पकड़ी गई। आंतरिक उड़ाकादल प्रोफेसर एमपी सिंह ,डॉ अभय कुमार वर्मा, डॉ संदीप कुमार सिंह के सघन जांच के दौरान पकड़ी गई छात्रा की रिपोर्ट सहायक केंद्र अध्यक्ष प्रोफेसर उदय शंकर झा को दी गई । जिस पर प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे ने विश्वविद्यालय परीक्षा नियमानुसार रिस्टीकेट कर दिया। प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने बताया कि महाविद्यालय नकल विहीन परीक्षा कराने हेतु दृढ़ संकल्पित है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages