सकलडीहा अयोध्या में भगवान राम की 22 जनवरी को प्राण प्रतिष्ठा को लेकर देश विदेश के कलाकारों ने अपनी कला से सबका मन मोह लिया था। उसी क्रम में चंदौली जनपद के विकास खंड सकलडीहा की डेढ़ावल गांव की प्रधान सुनीता तिवारी की बेटी प्रकांक्षा उर्फ पारू तिवारी ने भगवान राम की अयोध्या मंदिर और योगी की स्केचिंग और ड्राइंग A3-आकार की मेहंदी पोर्ट्रेट मास्टर पीस बनाकर इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की बेवसाईड पर डाला था। जिसका चयन इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में होने पर परिजनों में हर्ष है। रविवार को बेटी के घर आने पर प्रमाण पत्र और मेडल के साथ मालाफूल पहनाकर व मिठाई खिलाकर सम्मानित किया। प्रकांक्षा की सफलता पर जनपदवासियों में हर्ष है।
डेढ़ावल गांव के समाजसेवी शिवमिलन तिवारी को एक पुत्री प्रकांक्षा तिवारी और एक पुत्र आयुष तिवारी है। प्रकांक्षा महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ विश्वविद्यालय में बैचलर ऑफ फाइन आर्ट (बीएफए)सेकेंडीयर की छात्रा है। भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर पांच जनवरी को अयोध्या मंदिर और योगी की स्केचिंग और ड्राइंग A3-आकार की मेहंदी पोर्ट्रेट मास्टर पीस बनाकर इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की बेवसाईड पर डाला था। जिसका चयन इन्फ्लुएंसर बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स द्वारा चयन कर लिया गया। 20 जनवरी को प्रकांक्षा को जानकारी होने पर खुशी का ठिकाना नही था। माता सुनीता तिवारी प्रधान डेढ़ावल, पिता शिवमिलन तिवारी, दादी हीरावती,भाई आयुष तिवारी चाचा रविप्रकाश तिवारी सहित परिजनों ने वर्ल्ड रिकार्ड बनाने पर मालाफूल और मिठाई खिलाकर सम्मानित किया।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें