रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा डॉक्टर आंबेडकर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में शनिवार को साप्ताहिक खेल सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ रंगोली व कब्बडी,खोखो ,दौड़ प्रतियोगिता का समापन हुआ। बतौर मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कमिश्नर आर0के0 प्रसाद ने छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया ।
मुख्य अतिथि सेवानृवित्त कमिश्नर आर के प्रसाद ने कहा कि खेलकूद से बच्चो का स्वास्थ्य व शारीरिक विकास के लिए काफी लाभप्रद है । इससे बच्चों का शरीर ही नहीं मस्तिष्क व दिमाग भी तेज होता है। इस दौरान विद्यालय की कक्षा 9 की छात्रा संजना यादव, अजय विश्वकर्मा कक्षा 9 ,सोनी सिंह कक्षा 9 व गरिमा मौर्य कक्षा 7 शीतल यादव कक्षा 8 तेजस्विनी मिश्रा सहित अन्य छात्राओं को प्रमाण व मेडल मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य रवि कुमार ने पूरे विद्यालय परिषद के तरफ से सभी छात्र छात्राओं के साथ ही उनके अभिभावकों की भी खूब भूरी भूरी सराहना किया। कहा कि आज इन बच्चो के कार्यक्रम में विद्यालय ही नही वल्कि परिजनों के सहयोग से छात्र व छात्राओ में निखार देखने को मिल रहा है। इस मौके पर शिक्षिका लीलावती पांडेय ,चिंता देवी, सरिता देवी, वंदना, उदय कुमार, संदीप कुमार ,सुनील कुमार ,राजीव कुमार, रमेश कुमार, राहुल कुमार सहित अन्य शिक्षक व छात्र मौजूद रहे।




कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें