बिहार लोक सेवा आयोग में दामिनी का कृषि अधिकारी में चयन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

बुधवार, 29 जनवरी 2025

बिहार लोक सेवा आयोग में दामिनी का कृषि अधिकारी में चयन

     


रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा कस्बा के समाजसेवी गोपाल जायसवाल की पुत्र वधू दामिनी जायसवाल का बिहार के लोक सेवा आयोग में प्रखंड कृषि अधिकारी के रूप में चयन हुआ है।सोमवार की देर शाम रिजेल्ट जारी होने पर कस्बा सहित परिजनों में हर्ष है।दामिनी जायसवाल की प्राथमिक शिक्षा नवोदय विद्यालय से करने के बाद बीएचयू से एमएससी एग्रीकल्चर किया।कड़ी मेहनत के बाद पांचवी बार सफलता हासिल हुआ है। सफलता का श्रेय माता पिता के साथ ससुर और पति को दिया।
कस्बा के गोपाल जायसवाल के बेटे गौरव जायसवाल की शादी बिहार के मोहनिया डेढखीली कस्बा के विनोद जायसवाल की पुत्री दामिनी जायसवाल से वर्ष 2019 में शादी हुई।दामिनी जायसवाल की प्रारंभिक शिक्षा बिहार के नवोदय विद्यालय से हुई।इसके बाद कोटा में मेडिकल की तैयारी में जुट गयी। सफलता नही मिलने पर पुन: बीएचयू से बीएससी और एमएससी करने के बाद बिहार लोक सेवा आयोग में चयन होने के लिये तैयारी में जुट गयी।पांचवी बार प्रखंड कृषि पदाधिकारी के रूप में चयन हुआ। दामिनी ने आल ओवर रैंक 752 में ओबीसी फीमेल में 18 रैंक हासिल किया है।मार्च 2024 में प्री मेंस का परीक्षा दिया। जुलाई 2024 में इंटरव्यू दिया।


फरवरी में बिहार सरकार की ओर से नियुक्ति पत्र दिया जायेगा।सोमवार की देर शाम रिजेल्ट आने पर दामिनी ने सबसे पहले बाबा विश्वनाथ मंदिर में पहुंचकर मत्था टेका।दामिनी ने सफलता श्रेय अपने माता पिता और अपने पति ससुर को दिया। इस मौके पर गोपाल जायसवाल,राकेश जायसवाल,अरून जायसवाल,सुभाषचन्द्र जायसवाल,संगीया जायसवाल,भाई शेखर जायसवाल,बहन शालिनी,गितिका,आनंद,केशरी नंदन,मुकेश जायसवाल,अमित जायसवाल,सत्यप्रकाश गुप्त,अतुल जायसवाल सहित परिजनों ने बधाई दिया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages