प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ भाकपा माले का धरना प्रदर्शन जारी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 28 मार्च 2023

प्रशासन की तानाशाही के खिलाफ भाकपा माले का धरना प्रदर्शन जारी

By-amit kumar sakaldiha 
चंदौली सकलडीहा सलेमपुर गांव में भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में बुधवार को छठवें दिन भी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन जारी रह। इस दौरान विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा माले के नेताओं ने शासन प्रशासन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। माले कार्यकर्ताओं ने प्रदेश की तानाशाही सरकार और प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया।भाकपा माले उमानाथ सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार के साथ शासन प्रशासन के लोग तानाशाह होगये है। पिछले छ: दिनों से सलेमपुर गांव में लोग धरना प्रदर्शन विभिन्न मांगों को लेकर कर रहे है। इसके बाद भी अधिकारी मौन साधे हुए है। दशकों से ग्राम समाज की जमीन पर बसे मजदूर परिवारों को हटाने का नोटिस जारी किया जा रहा है। जबकि ग्राम सभा सलेमपुर में आज भी सैकड़ों बीघा जमीन ग्राम समाज के नाम से दर्ज हैं। इसके बाद भी गरीबों को कृषि पट्टा देने के बजाय काबिज गरीब किसान परिवारों को बेदखल की कार्रवाई की जा रही है। वक्ताओं ने कहा कि मनरेगा के नाम पर ब्लॉक में जमकर लूट खसोट मचा है। सत्ता पक्ष के जनप्रतिनिधि अधिकारियों की मिली भगत से मनरेगा में लाखों करोड़ों का भुगतान करा रहे है। इसके बाद भी विकास कार्य अधूरा पड़ा हुआ है।  अंत में वक्ताओं ने मनरेगा कार्यो का भुगतान, रूके हुए इंटर लॉकिग कार्य पूरा कराने व भूमिहीनों को पट्टा, सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, व्यायामशाला और किसानों के नुकसान हुए फसलों की मुआवजा दिलाने की मांग किया। इस मौके पर तुफानी गोंड, उमानाथ सिंह, शिवपूजन चौहान, पप्पू, दीपक, खरपत्तू, िवनोद, कैलाश, कल्लू चौहान, नगीना देवी, रामजीत चौहान, मुन्नीलाल, रामप्रकाश, राजू चौहान, मदन, दुलारी देवी, गुड्डी, काजल चौहान, अतवारी देवी, निठोहरा देवी आदि मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages