उपजा के होली मिलन समारोह में सदस्यों का हुआ सम्मान - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 28 मार्च 2023

उपजा के होली मिलन समारोह में सदस्यों का हुआ सम्मान


by-amit kumar sakaldiha

चंदौली जिला के यूपी जर्नलिस्ट एसोसिएशन तहसील ईकाई चकिया की बैठक नगर स्थित लक्ष्मी पैलेस लान में सोमवार को आयोजित की गई। जिसमें होली मिलन एवं सम्मान समारोह के दौरान उत्तर प्रदेश जर्नलिस्ट एसोसिएशन के सदस्यों ने एक दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर बधाई दी गई।
इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि खंड विकास अधिकारी रविंद्र प्रताप सिंह यादव को सम्मानित किया गया। खंड विकास अधिकारी ने कहा कि समाज और देश के विकास में पत्रकारों की अहम भूमिका है। इसलिए पत्रकारों को भी अपने दायित्वों का निर्वहन समाज और देश के सापेक्ष करना होगा। मुख्य अतिथि के कर कमलों द्वारा उपजा के सदस्यों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
इस अवसर पर एसोसिएशन के जिला महामंत्री गौरव श्रीवास्तव, कार्यकारी तहसील अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा, महामंत्री मोहन पांडेय ने स्मृति चिन्ह देकर खंड विकास अधिकारी को सम्मानित किया। 
इस अवसर पर शीतला प्रसाद राय, गोविंद प्रसाद केशरी, प्रेमशंकर त्रिपाठी, आशुतोष मिश्रा, लोकेश पांडेय, ज्ञान प्रकाश द्विवेदी, राकेश केशरी, चंद्रशेखर यादव ,अंबुज मोदनवाल, अजय जायसवाल, जितेंद्र जायसवाल, अनुराग जायसवाल, मिथिलेश कुमार ठाकुर, अमित द्विवेदी सहित तमाम एसोसिएशन के सदस्य मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता तहसील अध्यक्ष विजय विश्वकर्मा ने संचालन आशुतोष मिश्रा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages