By-amit kumar sakaldiha
चन्दौली सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र धरहरा मुख्य मार्ग पर अज्ञात पिकअप के धक्के से बाइक सवार व पीछे बैठा अधेड़ बुरी तरह जख्मी हो गए।इस दौरान जानकारी के अनुसार बाइक सवार अपने किसी निजी कार्य से मुगलसराय गए हुए थे कि देर शाम लौटते समय सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र के धरहरा गांव के समीप विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार पिकप के धक्के से दोनों बाइक सवार गिर कर बुरी तरह जख्मी हो गए।वही मौके पर ग्रामीणों के सहयोग से घायलो को 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य पर भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक डॉ0 संजीव जायसवाल ,फार्मासिस्ट राजकिशोर वर्मा,गुड्डू सिंह ने प्राथमिक इलाज के दौरान हालात गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार घायल अधेड़ कांता प्रसाद 50 पुत्र स्वर्गीय गंगा राम व घायल युवक दीपक 40 पुत्र राजिन्द्र दोनो घायल धानापुर के अटौली गांव निवासी बताए गए।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें