By amit kumar sakaldiha
चन्दौली सकलडीहा कोतवाली क्षेत्र खडेहरा चन्दौली सैदपुर मुख्य मार्ग पर देर शाम आमने सामने बाइक की टक्कर हो जाने से दोनों बाइक सवार जख्मी हो गए वही मौके पर ग्रामीणों ने घायलो को देख तत्काल 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य पर भर्ती कराया जहाँ चिकित्सक डॉ0 संजीव जायसवाल ,फार्मासिस्ट राजकिशोर वर्मा,गुड्डू सिंह ने प्राथमिक इलाज के दौरान हालात गंभीर देख जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार घायल मन्नू 46 पुत्र श्यामबिहारी निवासी जनपद चन्दौली के मधुबन गांव अपने खरियारी गांव के किसी करीबी रिस्तेदार के घर से वापस लौटते समय खडेहरा गांव के समीप अनियंत्रित बाइक हो जाने से दोनों बाइक सवार आमने सामने टक्कर हो गई।इस दौरान दूसरा बाइक सवॉर घायल किसी नजदीकी हॉस्पिटल में इलाज के लिए चला गया।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें