राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर सलेमुपर में केन्द्र सरकार का पुतला दहन करते भाकपा माले के पदाधिकारी - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 28 मार्च 2023

राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने पर सलेमुपर में केन्द्र सरकार का पुतला दहन करते भाकपा माले के पदाधिकारी

By-amit kumar sakaldiha
 
 चन्दौली सकलडीहा  भाकपा माले कार्यकर्ताओं ने सेामवार को भाकपा माले के राष्ट्रीय आह्वान पर केन्द्र सरकार का पुतला फूंककर विरोध जताया। इस दौरान राहुल गांधी की सदस्यता समाप्त करने सहित अन्य मुद्दों को लेकर जमकर भड़ास निकाला। इस दौरान विभिन्न्स मस्याओं का निजात दिलाने की मांग किया।  धरने को संबोधित करते हुए कामरेड शशिकांत सिंह ने कहा कि केन्द्र की सरकार पूरी तरह से डरी और सहमी हुई है। अडानी के खिलाफ राहुल गांधी द्वारा आवाज उठाने पर केन्द्र सरकार ने संसद की सदस्यता समाप्त कर दिया। चुनाव लड़ने से रोक लगाना राजनीतिक दुर्भावना से प्रेरित कार्यवाही दिखती है। अन्य वक्ताओं ने सांसद व देश पर सर्जिकल स्ट्राइक थोपने जैसी कार्रवाई पर रोक लगाने व एससी एसटी भूमि खरीद नियमों में संशोधन वापस लेने व बेमौसम बरसात से बर्बाद फसलों का पूरा दाम देने और मनरेगा में 200 दिन काम दो₹,600 दैनिक दाम दो, दशकों से आबाद सलेमपुर के मजदूरों का नाम खसरा खतौनी में दर्ज करो , पट्टे के नाम पर वसूली बंद करो, 600 मीटर रोड के लोकार्पण का क्या हुआ एसडीएम जवाब दो, मनरेगा में ₹50000 बकाए मजदूरी का भुगतान करो आदि नारों के साथ जमकर भड़ास निकाला। अंत में राष्ट्रीय नेतृत्व के आवाहन पर केन्द्र सरकार का पुतल फूक विरोध जताया।  इस मौके पर तूफानी गोंड, राजू चौहान, शिवपूजन कवि, रामजीत चौहान, मदन चौहान, चिखुरी, दुलारी देवी, अतवरी, नगीना देवी, कलावती, गुड्डी, चंपा देवी, सुशीला देवी, दुलारी देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे ।अध्यक्षता कामरेड मुन्नीलाल संचालन उमानाथ चौहान ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages