by-amit kumar sakaldiha
चन्दौली सकलडीहा कस्बा में पिछले दिनों एक सब्जी व्यवसाई की मोबाइल चोरी हो गयी थी। चोरी हुई मोबाईल में फोन से 45 हजार रूपया निकाल लिया गया था। इसकी जानकारी होने पर व्यवसाई ने कोतवाली में मुकदमा पंजीकृत कराया था। कोतवाली पुलिस ने साइबर टीम के माध्यम से चोरी की मोबाईल के साथ युवक से 45 हजार नगदी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने विभिन्न धारा में युवक को जेल भेज दिया। कस्बा के एक सब्जी व्यवसाई की पिछले तीन मार्च को मोबाइल चोरी होगयी थी। इसके बाद मोबाइल में फोन पे ऐप के माध्यम से 45 हजार रूपया निकल जाने की जानकारी होने पर व्यवसाई परेशान होगया। घटना के बाद में व्यवसाई ने कोतवाली में सूचना दिया। एसपी के निर्देश में सीओ राजेश कुमार राय ने साइबर टीम प्रभारी शरद गुप्ता के नेतृत्व में युवक की तलाश में जुट गया। सोमवार को मुखबीर की सूचना पर साइबर टीम ने कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या के नेतृत्व में अलीनगर तिराहा से युवक को गिरफ्तार कर लिया। पूछताथ के दौरान युवक फोन पे से निकाला हुआ 45 हजार रूपया लेकर कही भागने के फिरॉक में था। युवक की तलाशी के दौरान दो अन्य मोबाइल भी बरामद किया गया है। पकड़ा गया युवक कस्बा के अम्बेडकर बस्ती निवासी मंगल कुमार को विभिन्न धारा में गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया गया। सीओ राजेश कुमार राय ने बताया कि साइबर ठगी करने वाले बख्से नही जायेगे। गिरफ्तारी टीम में कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य, साइबर प्रभारी शरद गुप्ता कस्बा प्रभारी राजकुमार सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें