चन्दौली सकलडीहा, अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह बुधवार को सकलडीहा कोतवाली का वार्षिक मुआयना किया। इस दौरान अपराध संबधी विभिन्न अभिलेख और शस्त्र का मुआयना किया। इसके बाद महिला हेल्प डेक्स का निरीक्षण किया। पीडि़त महिलाओं को सम्मानपूर्वक न्याय दिलाने का निर्देश दिया।कानून व्यवस्था को चुस्त दुरूस्थ रखने को लेकर जिला प्रशासन की ओर से लगातार कवायद किया जा रहा है। एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर एएसपी विनय कुमार सिंह दोपहर बाद कोतवाली का मुआयना किया। मुआयना के दौरान अपराध संबधी विभिन्न अभिलेख, आईजीआरएस, ऑनलाईन शिकायत, शस्त्र, मालखान, साफ सफाई ,विवेचनाओं के निस्तारण और हिस्ट्रीशीटर अपराधियों के बारे में जानकारी लिया। थाना प्रभारी को लगातार गश्त करने के साथ जाम की समस्या से निजात दिलाने का निर्देश दिया। इसके साथ ही समाधान दिवस के प्रार्थना पत्रों का गुणवत्ता पूर्ण निस्तारण का निर्देश दिया। इसके पूर्व पूरे कोतवाली परिसर, आवास व सीज वाहनों के बारे में जानकारी लिया। अंत में महिला हेल्प डेक्स पर पहुंचकर शिकायतों के निस्तारण के बारे में जानकारी लेते हुए त्वरित लाभ दिलाने को बताया। इस मौके पर सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या, कस्बा प्रभारी राजकुमार, मनेश शंकर द्विवेदी, मोहन लाल, महिला दरोगा मीरा यादव, महफूज अहमद, संदीप तिवारी सहित अन्य मौजूद रहे।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
गुरुवार, 30 मार्च 2023
महिलाओं को थाने स्तर पर दिलाये त्वरित न्याय: एएसपी
Tags
# sakaldiha
Share This
About Amit Kumar
sakaldiha
लेबल:
sakaldiha
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 10 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा
एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है।
विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190
इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें