तहसीलदार द्वारा समझाने के बाद भी नही माने धरनारत - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 30 मार्च 2023

तहसीलदार द्वारा समझाने के बाद भी नही माने धरनारत

By-amit kumar sakaldiha
चन्दौली सकलडीहा, विभिन्न मांगों के समर्थन में सलेमपुर गांव में भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा की ओर से बुधवार को सातवें दिन धरना प्रदर्शन जारी रहा। धरना प्रदर्शन की जानकारी होने पर तहसीलदार विकासधर दूबे और नायब तहसीलदार आरिफ अहमद मौके पर पहुंचकर समस्याओं का निदान करने का आश्वासन दिया। लेकिन धरनारत इंकलाबी नौजवान सभा के कार्यकर्ताओं ने सभी मांगे पूरा होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने का ऐलान किया। इस दौरान प्रदेश सरकार और शासन प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।धरने को संबोधित करते हुए भाकपा माले ब्लॉक सचिव कामरेड उमानाथ चौहान ने आरोप लगाया कि वर्षो से ग्राम सभा की जमीन पर बसे गरीबों को प्रशासन की ओर से भू माफिया बनाया जा रहा है। यही नही लाखों लाखों का नोटिस जारी किया जा रहा है। बिजली विभाग की ओर से नि:शुल्क कनेक्शन व मीटर के नाम पर लाखो रूपये की फर्जी बिल भेजकर आरसी और बलपूर्वक बकाया जमा करने का दबाब बनाया जा रहा है। एक ओर जहां गरीब बढ़ती मंहगाई से परेशान है। वही दूसरी ओर महीनों से मनरेगा मजदूरों को मजदूरी का भुगतान नही हो रहा है। मनरेगा कानून भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ गया है । वक्ताओं ने लोकापर्ण के बाद भी इंटर लॉकिंग कार्य नही होने पर नाराजगी जताया है। अंत में वर्षो से बसे गरीबों का खसरा खतौनी में नाम दर्ज करने व सामुदायिक शौचालय, पंचायत भवन, व्यायाम शाला आदि की मांग किया। इस बाबत तहसीलदार विकास धर दूबे ने बताया कि धरनारत लोगों की तीन मांगों को पूरा कराने का आश्वासन दिया गया है। इस मौके पर विरोध जताने वालों में शिवपूजन चौहान कवी,राजू चौहान, मदन चौहान, दीपक चौहान, सचिन,चंपा , चमेली देवी,सुशीला देवी,गुड्डी देवी,दुलारी देवी,रामजीत चौहान,कलावती देवी सहित दर्जनों लोग उपस्थित रहे अध्यक्षता  कामरेड मुन्नीलाल संचालन कामरेड तूफानी गोंड ने किया। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages