दुकान में और बाहर सीसी कैमरा लगाने वाले व्यापारी होंगे सम्मानित - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

गुरुवार, 30 मार्च 2023

दुकान में और बाहर सीसी कैमरा लगाने वाले व्यापारी होंगे सम्मानित

By-amit kumar sakaldiha
चन्दौली सकलडीहा चैत्र नवरात्र को लेकर पुलिस प्रशासन के लोग अलर्ट है। बुधवार को एसपी अंकुर अग्रवाल के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक विनय कुमार सिंह और सीओ राजेश कुमार राय कस्बा में पुलिस फोर्स के साथ पैदल मार्च किया। इस दौरान व्यापारियों से दुकान और दुकान के बाहर सीसी कैमरा लगाने वाले व्यापारियों को सम्मानित करने का भरोशा दिया। फ्लैग मार्च के दौरान कई वाहनों की जांच पड़ताल व चालान किया गया।शासन की ओर से भीड़ भाड़ इलाके में शाम को पैदल गश्त का निर्देश है। इस क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक के नेतृत्व में सीओ और कोतवाली पुलिस कस्बा से पैदल भ्रमण करते हुए नागेपुर, टिमिलपुर और तेन्दुईपर कस्बा में भ्रमण किया। इस दौरान व्यापारियों को रूक रूक कर सीसी कैमरा लगाने के लिये प्रोत्साहित किया। कैमरा लगाने वाले व्यापारी को सम्मानित करने व दुकान पर बैठकर चाय पीने की बात कही। अंत में कस्बा के देवी स्थल पर पहुंचकर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। इस मौके पर कोतवाल विमलेश कुमार मौर्य, महिला दरोगा मीरा यादव, अनिता, मोहन प्रसाद, शिव प्रसाद गिरी, मनेश शंकर द्विवेदी सहित अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages