By-amit kumar sakaldiha
चन्दौली सकलडीहा, चैत्र नवरात्र के आठवे दिन कस्बा के आदिशक्ति दुर्गा मंदिर पर और काली माता मंदिर पर माता महागौरी की आकर्षक झांकी सजायी गयी थी। इसके अलावा सम्मे माता मंदिर और नागेपुर स्थित दुर्गा व काली माता मंदिर पर श्रृंगारोत्सव कार्यक्रम किया गया था। इस दौरान सुबह से ही भक्तों का मंदिर परिसर में दर्शन पूजन के लिये कतार लगा हुआ था। घंटा और घडि़याल की आवाज में भक्तजन भजन कीर्तन का आनंद लेते रहे। शासन की ओर से चैत्र नवरात्र को देखते हुए 22 मार्च से लगातार अखंड रामचरित मानस और भजन कीर्तन का आयोजन किया जा रहा है। आठवे दिन मां की महागौरी के रूप में आकर्षक झांकी सजायी गयी थी। व्रती महिलायें सहित ग्रामीण मंदिर पर पहुंचकर मत्था टेकते हुए दर्शन पूजन और प्रसाद ग्रहण किया। इस दौरान बीडीओ अरूण कुमार पांडेय सीओ राजेश कुमार राय, कोतवाल विमलेश मौर्या मंदिर पहुंचकर भजन कीर्तन का आनंद लिया। इस मौके पर पुजारी व समिति के लोग दर्शनार्थियों का सेवा भाव में लगे रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें