महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से महिला सम्मान,सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 27 अगस्त 2023

महिला सशक्तिकरण हेतु शक्ति दीदी के माध्यम से महिला सम्मान,सुरक्षा के प्रति किया जा रहा जागरूक

 


रिपोर्टर/अमित कुमार    सकलडीहा उत्तर प्रदेश शासन व पुलिस अधीक्षक के दिशा निर्देश पर पूर्व से लगातार चलाए जा रहे महिला शसक्तीकरण  सफल अभियान के उत्साहवर्धक परिणामों के दृष्टिगत महिला एवं बाल सुरक्षा संगठन प्रत्येक माह के  अंतिम दस दिनों तक विशेष महिला जागरूकता एवं  सशक्तिकरण अभियान चलाया जा रहा है।इसी क्रम में कोतवाली पुलिस मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिला सशक्तिकरण एवं जागरूकता हेतु  सकलडीहा थाना क्षेत्र अंतर्गत महिला बीट पुलिस अधिकारियों द्वारा गांवों में भ्रमण कर प्राथमिकता के आधार पर महिला/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही महिला संबंधित समस्याओं के निस्तारण कराने के संबंध में ग्राम चौपाल का आयोजन किया जा रहा है। अब महिलाओं/बालिकाओं को अपनी समस्या व शिकायत लेकर थाना, पुलिस चौकी व अन्य पुलिस कार्यालय बार-बार नहीं आना पड़ेगा अपितु "शक्ति दीदी" नियमित अन्तराल पर ग्राम चौपाल के माध्यम से विभिन्न गांवों में उपस्थित होकर महिलाओं/बालिकाओं को जागरुक करने के साथ ही उनसे संवाद कर उनकी शिकायतों का गुण-दोष के आधार पर निराकरण कराया जा रहा है।












महिला पुलिस अधिकारियों द्वारा गांव की महिलाओं के साथ एक "शक्ति दीदी" के रूप में जुड़ कर उन्हें सशक्त व सुरक्षित वातावरण देने का प्रयास किया जा रहा है। समस्या कोई भी हो कभी भी, कहीं भी ग्रामीण महिलाएं "शक्ति दीदी" से निसंकोच बात कर सकती हैं।इसी क्रम में शनिवार को विभिन्न गांवों में चौपाल लगा तथा विद्यालयों में जाकर महिलाओं/बालिकाओं को मिशन शक्ति (नारी सुरक्षा,नारी सम्मान,नारी स्वावलंबन) के तहत महिला सुरक्षा व बचाव संबंधी जानकारी दी गई और शासन द्वारा जारी हेल्प लाइन नम्बर, जैसे- 1090, 112, 1076, 1098, 108आदि की विस्तृत जानकारी देते हुए आवश्यकता पड़ने पर इनके प्रयोग हेतु बताया गया। साथ ही साइबर अपराधों के संबंध में अवगत कराते हुए इससे बचने और सतर्क रहने हेतु 1930 हेल्प लाइन नंबर का उपयोग करने के संबंध में जानकारी दी गई। सरकार द्वारा महिलाओं से संबंधित संचालित विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के संबंध में जानकारी देकर व पम्पलेट वितरित कर उन्हें जागरूक किया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages