आम आदमी पार्टी चंदौली ने कश्मीर के अनन्तनाग में शहीद हुए जवानों को किया नमन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 16 सितंबर 2023

आम आदमी पार्टी चंदौली ने कश्मीर के अनन्तनाग में शहीद हुए जवानों को किया नमन

 
रिपोर्टर/अमित कुमार पीडीडीयू जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियो से लोहा लेते हुए शहीद हुएओ जवानों के लिए आम आदमी पार्टी चंदौली में सुभाष पार्क मुगलसराय में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया तथा अनंतनाग में शहीद हुए करनल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक, डीएसपी हुमायूं बट व राइफलमैन रवि कुमार को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि दी।इस अवसर पर श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष वरिष्ठ अधिवक्ता संतोष कुमार पाठक एडवोकेट ने कहा कि जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में आतंकवादियों से लोहा लेते हुए शहीद हुए करनल मनप्रीत सिंह, मेजर आशीष धौंचक डीएसपी हुमायूं बट राइफलमैन रवि कुमार को हम विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हैं।सेना के बदौलत आज देश के लोग सुरक्षित हैं। हमारे उपरोक्त वीर जवानों ने जो प्राणों के आहुति दी है उसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।इस अवसर पर  जिला अध्यक्ष संतोष कुमार पाठक एडवोकेट, जिला उपाध्यक्ष ज्ञान पांडेय, जिला मीडिया प्रभारी प्रवीण चौबे, महिला विंग जिला अध्यक्ष रतना सिंह, नगर सचिव रंजीत कुमार,चौरहट ग्राम अध्यक्ष मोहम्मद दानिश, मुकेश गुप्ता आदि ने भी श्रद्धांजलि सभा को संबोधित किया और शहीद हुए जवानों को अश्रुपूरित श्रद्धांजलि अर्पित की।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages