रिपोर्टर/अमित कुमार चन्दौली धीना भाजपा कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को जिगना गांव में सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी के नेतृत्व में अमृत कलश यात्रा निकाला।कलश यात्रा के माध्यम से भाजपाइयों ने हर घर से मिट्टी संग्रहण के संकल्प के साथ अमृत कलश में चावल व मिट्टी संग्रहित किया।कार्यक्रम में ग्रामीणों ने कलश पर फूल-माला चढ़ाकर बारी-बारी से कलश में मिट्टी और अन्न दान किया।सांसद प्रतिनिधि रामजी तिवारी ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में मातृभूमि की आजादी और उसकी रक्षा में अपना सब कुछ न्यौछावर करने वाले बलिदानियों को सच्ची श्रद्धांजलि देने हेतु राष्ट्रीय स्तर पर यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है।इससे युवा पीढ़ी में राष्ट्रवाद की भावना और प्रबल होगी।भाजपा कार्यकर्ता भारत माता की जयघोष लगाते हुए ग्रामीणों के घर-घर जाकर मिट्टी संग्रहण का कार्य किया।देश हित के लिए यह कार्य काफी सराहनीय है।इस कार्यक्रम में युवाओ को आगे आकर देश की एकता व अखण्डता को बनाने की जरूरत है। यात्रा में मुख्य रूप से किसान मोर्चा जिला मंत्री श्रीराम चौबे,अनिल कुमार श्रीवास्तव, प्रमोद सिंह, अशोक सिंह, सतीश पांडेय, अनिल पांडेय, अभिनंदन गोंड लोग उपस्थित रहे।
Post Top Ad
Responsive Ads Here
शनिवार, 16 सितंबर 2023
भाजपाइयों ने जिगना गांव में निकाला अमृत कलश यात्रा
Tags
# Chandauli
Share This
About Amit Kumar
Chandauli
लेबल:
Chandauli
सदस्यता लें
टिप्पणियाँ भेजें (Atom)
Post Bottom Ad
Responsive Ads Here
Author Details
मैं अमित कुमार सकलडीहा पिछले लगभग 10 वर्षो से पत्रकारिता के क्षेत्र में विभिन्न राष्ट्रीय हिन्दी दैनिक समाचार पत्रों में कार्य करने के उपरान्त न्यूज़ सम्प्रेषण के डिजिटल माध्यम से जुडा हूँ.मेरा ख़ास उद्देश्य जन सरोकार की ख़बरों को प्रमुखता से उठाना व असहाय गरीब को न्याय दिलाना.जिसमे आप सभी का सहयोग प्रार्थनीय है।.अमित कुमार सकलडीहा
एडिटर- अमित कुमार ब्लागिंग फ़ेसबुक, इंस्ट्राग्राम,यूट्यूब,जैसे अन्य लिंक पर न्यूज़ का कार्य करते हुए व सबसे अधिक आस्था में कार्य व सामाजिक कार्य मे सदैव समर्पित रहने का कार्य करता है सबका साथ सबका विकास ABR न्यूज़ एजेंसी स्वतन्त्र लेखन करता है।
विज्ञापन व सभीं तरह के समाचार के लिए सम्पर्क कर सकते है।व्हाट्सएप न0 9473743190
इस बेबसाइट को बढ़ाने के लिए आप अपना योगदान दे ,धन्यवाद।।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें