राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत साफ सफाई योजना पाठशाला का किया आयोजन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 16 सितंबर 2023

राष्ट्रीय सेवा योजना के अंतर्गत साफ सफाई योजना पाठशाला का किया आयोजन


रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा कस्बा के पोस्ट ग्रेजुएट कॉलेज में शुक्रवार को राष्ट्रीय सेवा योजना के अन्तर्गत स्वयंसेवकों ने महाविद्यालय में जगह-जगह पर साफ सफाई का कार्य किया।वही तीनों इकाइयों द्वारा स्वच्छता ही सेवा है के दौरान छात्रों ने 15 सितंबर से लेकर 2 अक्टूबर तक कार्यशाला का आयोजन किया गया।इस दौरान सर्वप्रथम स्वच्छ समाज पर परिचर्चा की गई।वही कालेज के प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे ने स्वयंसेवकों से अपने जीवन में साफ सफाई से रहने के साथ ही समाज मे दूसरे को भी साफ सफाई से रहने के लिए प्रेरित करने का सलाह दिया।महाविद्यालय के स्वच्छता और पर्यावरण समिति के समन्वयक प्रोफेसर उदय शंकर झा ने स्वयंसेवकों को बताया कि समाज में स्वच्छता लाकर ही विभिन्न संक्रामक जैसे रोगों से बचा जा सकता है अतः हम सभी लोगों का स्वच्छता जीवन का मूल उद्देश्य होना चाहिए। इस परिचर्चा में मौजूद छात्र विनोद विश्वकर्मा ,नियामत अली ,आसिफ अंसारी ने भी भाग लिया।इस मौके पर  कार्यक्रम अधिकारी जितेंद्र यादव डॉक्टर अनिल कुमार तिवारी श्री श्याम लाल यादव   सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages