कोतवाली पुलिस ने तीन पशु संग तस्करो को किया गिरफ्तार - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 1 अक्टूबर 2023

कोतवाली पुलिस ने तीन पशु संग तस्करो को किया गिरफ्तार

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा शनिवार को गो तस्करों पर कड़ी कार्यवाही के क्रम में कोतवाली पुलिस ने दो मैजिक लोडर सहित तीन अदद पशु संग तीन तस्करों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। जिले के पुलिस अधीक्षक डा० अनिल कुमार ने अपराधियों, पशु तस्करों अवैध मादक पदार्थ में संलिप्त अपराधियों पर प्रभावी कार्यवाही को लेकर अपने मातहथो को प्रभावी रोकथाम को लेकर कड़े निर्देश जारी किए हैं। वही लगातार खुद मॉनिटरिंग के माध्यम से विभागीय कार्यवाही की निगरानी की कमान संभाले हुए हैं। इसी क्रम में कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली। जब मुखबिर के माध्यम से सूचना प्राप्त हुई कि दो पीले रंग की मैजिक लोडर वाहन गो तस्कर लाद कर सकलडीहा की तरफ से भोजापुर के रास्ते  होते हुए नई बाजार के रास्ते सैयदराजा थाने सीमा से बिहार वध हेतु ले जा रहे हैं। वहीं इस सूचना पर कोतवाली पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए नई बाजार दैत्रा वीर बाबा मंदिर के समीप संदिग्ध वाहनों की चेकिंग करने लगे। थोड़ी देर में ही दो मैजिक लोडर आती दिखाई दी। वहीं पुलिस में गाड़ी को रुकने का इशारा किया तो गाड़ी चालक गाड़ी को तेज रफ्तार से चलाकर भागने लगा। जिस पर पुलिस ने घेराबंदी करते हुए दैत्रा वीर बाबा के समीप वाहन सहित मैजिक वाहन को घर दबोचा। पुलिस की तलाशी में दो पीले रंग मैजिक वाहन में तीन राशि गोवंश बरामद हुए। वही पशु तस्करो ने पुलिस के पूछताछ में बताया कि विनय कुमार पुत्र अमरनाथ उम्र 21 वर्ष निवासी चाड़ीपुर, थाना करंडा जिला गाजीपुर, मोनू कुमार पुत्र रामप्रीत निवासी परेवा, थाना शादियाबाद जिला गाजीपुर, अखिलेश यादव पुत्र सियाराम यादव निवासी करंडा थाना करंडा जिला गाजीपुर बताया। पुलिस की पूछताछ में उन्होंने बताया कि वध हेतु पशुओं को बिहार ले जाया जा रहा था। विदित हो कि पिछले दिनों मुख्यमंत्री की बैठक में पुलिस के उच्च अधिकारियों को कानून व्यवस्था में मिली शिथिलता को लेकर कड़ी फटकार लगाई गई थी। गिरफ्तार करने में प्रभारी निरीक्षक विमलेश कुमार मौर्य, नई बाजार चौकी प्रभारी सुनील मिश्रा, कांस्टेबल राजेंद्र जायसवाल, दिलीप कुमार, राम बहादुर के साथ अन्य पुलिसकर्मी मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages