अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 2 अक्टूबर 2023

अंतरराष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर शतायु मतदाताओं को किया सम्मानित

रिपोर्टर/अमित कुमार

सकलडीहा भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर रविवार को सकलडीहा तहसील परिसर में शतायु मतदाताओं के सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।  मुख्य अतिथि सकलडीहा मनोज कुमार पाठक ने कुल 15 शतायु मतदाताओं को शॉल, माल्यार्पण और प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।इस अवसर पर एसडीएम सकलडीहा ने कहा कि शतायु मतदाता लोकतंत्र की रीढ़ हैं। अपने जीवन काल में कितने ही बार मतदान करके इन्होंने लोकतंत्र को मजबूत किया है। इसलिए भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर आज इनको सम्मानित किया जा रहा है। तहसीलदार सकलडीहा विकास धर दुबे ने ने कहा कि कितनी ही कुर्बानियों के बाद हमें लोकतंत्र की आजादी मिली है, इसे मजबूत करने की जरूरत है। नायब तहसीलदार अमित सिंह ने कहा कि भारत एक लोकतांत्रिक देश है और मतदाता इसकी जान है। हमें हर चुनाव में मतदान जरूर करना चाहिए। कार्यक्रम का संचालन जनपद के स्वीप आइकॉन राकेश यादव रौशन ने और धन्यवाद ज्ञापन अमरेंद्र श्रीवास्तव उर्फ पेड़ा ने किया।इस अवसर पर लेखपाल चंद्रभूषण, स्वीप सहयोगी फ़ैयाज़ अहमद, तथा  दर्जनों बीएलओ  उपस्थित थे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages