रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा व्यापार मंडल के अध्यक्ष पद को लेकर रविवार को संगीता शिशु विद्या वाटिका विद्यालय में जिला कमेटी एवं चुनाव अधिकारियों की देखरेख में नामांकन की प्रक्रिया संपन्न हुई। वही कुल तीन प्रत्याशियों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की। जिसमे दिलीप कुमार गुप्त, कृष्णा सेठ, अमित कुमार ने नामांकन दाखिल कर अपनी दावेदारी पेश की। वहीं व्यापारियों द्वारा आपसी सहमति को लेकर निर्विरोध अध्यक्ष चयन को लेकर बैठक के दौरान व्यापारियों द्वारा विचार रखे गए। परंतु सहमति नहीं बन पाई,जिसके पश्चात नाम वापसी के लिए 2 घंटे का समय दिया गया। जिसमें व्यापारियों द्वारा काफी समझाने बुझाने के साथ व्यापारी हित को देखते हुए अमित कुमार ने अपना पर्चा वापस लिया। अब अध्यक्ष पद के दावेदारी को लेकर दो दावेदार चुनाव मैदान में आमने-सामने अपने समर्थकों संग डटे हुए हैं। गौरतलब हो कि व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर लंबे अरसे से चर्चाओं का बाजार गर्म चला आ रहा था
वहीं चुनाव अधिकारी मनोज जायसवाल उप चुनवाधिकारी सत्यनारायण प्रसाद द्वारा व्यापार मंडल नियमावली के तहत नामांकन की प्रक्रिया को निष्पक्ष तरीके से सम्पन्न कारायी गयी। प्रत्याशी कृष्णा सेठ ने बैठक के दौरान कहां की व्यापारियों की समस्याओं को लेकर मैं हमेशा तैयार रहने का कार्य करूंगा आज युवा देश के विकास से लेकर समस्याओं में अपनी अहम भूमिका निभा रहा है। प्रत्याशी दिलीप कुमार गुप्त ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं को लेकर दिन रात सेवा करने के लिए मैं हमेशा तत्पर रहता हूं। चुनाव अधिकारियों द्वारा मतदान 8 अक्टूबर रविवार को संगीता शिशु वाटिका विद्यालय में निर्धारित किया गया है। नामांकन कार्यवाही एवं बैठक में मौजूद संरक्षण मंडल के सदस्यों ने भी व्यापारी एकता को लेकर अपने-अपने विचार रखें। वहीं जिला अध्यक्ष लक्ष्मीकांत अग्रहरि ने कहा कि व्यापारी एकता अपने आप में एक मिसाल के रूप में उभर कर सामने आया है। व्यापारियों के हित को लेकर उनकी समस्याओं को लेकर यह संगठन कंधे से कंधा मिलाकर चलने का कार्य करता है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें