रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा कस्बा के इंटर कालेज में रविवार को स्वच्छता पखवाड़े के अंतर्गत व्यापक स्तर पर साफ सफाई का कार्यक्रम आयोजित किया गया।इस दौरान सकलडीहा उपजिलाधिकारी ने एनसीसी स्काउट गाइड के छात्रों को रैली के लिये हरि झंडी दिखा कर रवाना किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रभारी प्रधानाचार्य कमलापति पांडेय ने किया।इस अवसर पर उपजिलाधिकारी मनोज पाठक ने कहा कि आज का दिन बहुत ही खास है। महात्मा गांधी जी के लिये स्वच्छाअंजली पूरा देश अर्पित कर रहा है।उन्ही के आदर्शों का यह भारत है आज इस बड़े कार्यक्रम में एनसीसी व स्काउट गाइड के द्वारा जागरण करना जनता के बीच मे जो संदेश जाएगा वह मिल का पत्थर साबित होगा।इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए डॉ0 प्रमोद पांडेय ने मुख्य अतिथि का स्वागत करते हुए कहा की श्रम दान सबसे बड़ा दान है जिससे लोगो को स्वस्थ रहने की प्रेरणा भी मिलती हैं।आज एन सी सी कैडेट के द्वारा कालेज में स्वच्छाअंजली देते हुए शिक्षकों के साथ श्रम दान किया साफ सफाई किये प्लास्टिक के कचरे को उठाकर एकत्रित किया ।ततपश्चात छात्रों के द्वारा रैली निकाल कर सकलडीहा इंटर कालेज से डिग्री कालेज तहसील परिसर,थाने गली से मार्केट होते हुए पोखरे के रास्ते से सकलडीहा इंटर कालेज पर सम्पन्न हुआ।इस मौके पर घनश्याम त्रिपाठी, त्रिभुवन सिंह,संतोष मिश्रा, देवचन्द्र राम,राजबली,प्रदीप कुमार,मोहमद फैज,घनश्याम गुप्ता अमित गुप्ता, मिथिलेश दिलिप सोनकर,नित्यानन्द यादव त्रिपाठी अनिल कुमार,संजय मिश्रा, बिनोद कुमार,अभिनन्दन यादव,मनोज यादव,रामचन्द्र शर्मा,सुरेन्द विश्वकर्मा, संजीव यादव,गिरीश चंद, सहित सभी शिक्षक कर्मचारी उपस्थित रहे कार्यक्रम का संचालन कैप्टन सत्य मूर्ति ओझा ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें