रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा तहसील क्षेत्र के मधुबन व बहाेरिपुर में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस दौरान गांधी जयंती के शुभ अवसर पर स्वस्थ भारत सुंदर भारत बनाने हेतु ग्रामवासियों ने शपथ लिया।वही उद्गम जनकल्याण संस्था द्वारा ग्राम पंचायत मधुबन व बहाेरिपुर में स्वास्थ्य जागरूक किया गया। कार्यक्रम के दौरान बनवासी समुदाय में रैली निकालकर सभी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया। संस्था के संस्थापक सुजीत कुमार ने सभी ग्राम वासियों को समुदाय में स्वच्छता बनाए रखने हेतु शपथ दिलाया।मुख्य अतिथि ने सभी को आयुष्मान कार्ड के प्रति जागरूक किया वही श्री मुकेश प्रसाद ने हेल्थ वेलनेस सेंटर से संबंधित संचालित योजनाओं से सभी को अवगत कराया।इस मौके पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के बीसीपीएम शाहिद आलम अंसारी, व दयाल सिंह यादव प्रधानाध्यापक, मुकेश प्रसाद सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी, ग्राम प्रधान श्रीमती उर्मिला पांडे,श्री राम प्रकाश पांडे प्रतिनिधि ग्राम प्रधान ,रीता पांडे ,हीरावती देवी, चंदा देवी ,हंसा देवी , विनीता देवी व रतन बनवारी आदि उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें