रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा पीजी कॉलेज सकलडीहा चंदौली में 2 अक्टूबर गांधी जयंती एवं लाल बहादुर शास्त्री जी के जन्म दिवस पर प्रार्थना सभा एवं गांधी विचार सत्य अहिंसा एवं स्वच्छता पर एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसकी अध्यक्षता प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडे जी ने किया।गोष्ठी का संचालन करते हुए डॉक्टर यज्ञ नाथ पांडे ने किया। राष्ट्रपिता एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर सर्वप्रथम प्रार्थना सभा संपन्न की गई। कार्यक्रम के प्रथम सत्र में महाविद्यालय परिवार के समस्त विभाग प्रभारी एवं प्राध्यापक अपने-अपने विभाग की स्वयं साफ सफाई की।वही महाविद्यालय के सभी कर्मचारी पुस्तकालय व समस्त कार्यालय व कक्षा की सफाई की गई।महाविद्यालय में सफाई कर्मी गोविंदा के साथ स्वयं प्राचार्य सहित विद्वान प्रोफेसर एवं कर्मचारी गण एक साथ समान कार्य कर आपसी सहयोग एवं लगन के साथ मानव जीवन में स्वच्छता एवं सफाई के महत्व को शादृश्य किये।
कार्यक्रम की द्वितीय सत्र में गांधीवादी आयाम एवं गांधी के विचार एवं व्यक्तित्व पर विशद चर्चा संपन्न हुई। गोष्टी के प्रथम वक्ता अंग्रेजी विभाग अध्यक्ष प्रोफेसर पीके सिंह ने भारतीय स्वतंत्रता के अग्रदूत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का आंदोलन किस प्रकार जन आंदोलन से जुड़ा इस पर प्रकाश डाला। वही संस्कृत के विद्वान प्रोफेसर उदय शंकर झा ने लाल बहादुर शास्त्री के जीवन से जुड़े अनुभूत पहलुओं को साझा किया। तथा उनके दिन संकल्पों से आज भारत खाद्यान्न में आत्मनिर्भर बन सका। वही समाजशास्त्र विभाग अध्यक्ष डॉ दयाशंकर सिंह ने भारतीय समाज में गांधी विचार के प्रचार प्रसार के साथ हर भारतीय को जीवन में उनके विचारों को कैसे उतारा जाए इस पर प्रकाश डाला। हिंदी विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर दया निधि सिंह ने बताया कि हिंदी साहित्य में गांधी की महत्व आज भी कायम है। प्राचार्य प्रोफेसर प्रदीप कुमार पांडेय ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में के प्रमुख तीन आंदोलन चंपारण की नील क्रांति असहयोग आंदोलन एवं अंग्रेजों भारत छोड़ो की सफलता एवं आज के वर्तमान परिवेश में जहां पूरा विश्व तीसरे विश्व युद्ध के कगार पर खड़ा है। तब गांधी के सत्य और अहिंसा के बल पर आज गांधी के सत्य एवं अहिंसा पूरे विश्व के शांति एवं समस्या के समाधान देने में सक्षम है।हाल ही में हुआ दिल्ली में जी-20 सम्मेलन में एक साथ महात्मा गांधी के समाधि पर पहुंचाना इस बात का ध्वतक है। गोष्ठी में डा0इंद्रदेव सिंह, डॉ0 संदीप सिंह डॉक्टर एमपी सिंह,डॉ0राजेश यादव डॉक्टर इंद्रजीत सिंह डॉक्टर जितेंद्र सिंह डॉ0अनिल तिवारी, डॉ0 अभय कुमार वर्मा सहित समस्त कर्मचारी एवं राष्ट्रीय सेवा योजना तथा भारत स्काउट गाइड छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। धन्यवाद ज्ञापन डॉक्टर श्याम लाल सिंह यादव ने किया।
.jpg)
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें