रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा तहसील प्रांगण में राष्ट्रीय विधिक सेवा अधिकरण एवं उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिक चंदौली के तत्वाधान में भारत के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री व महात्मा गांधी की जयंती पर स्वच्छता जागरुकता कार्यक्रम तहसील सकलडीहा में आयोजित किया गया। जहां इस कार्यक्रम में उपस्थित पीएलवी कार्यकर्ता व बच्चों द्वारा स्वच्छता कार्यक्रम चलाई गई। जिसमें तहसील प्रांगण के साथ अन्य क्षेत्रों को साफ स्वच्छ करने का कार्य किया गया। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने बताया कि स्वच्छ भारत सुंदर भारत का सपना जो हमारे प्रधानमंत्री ने हम लोगों को दिखाया है। अगर इसे गंभीरता पूर्वक से लेते हुए इसके हर पहलू पर अमल किया जाए तो हमारे देश की दशा और दिशा दोनों बदलने में काफी कारगर साबित होगी। इस स्वच्छता अभियान के आयोजन से लोगों में एक नई प्रकार की किरण उम्मीद जगाती है। ऐसे कार्यक्रम आए दिन अगर आयोजित होते रहे तो प्रत्येक लोगों को अपने घरों के साथ अन्य परिसर को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए कभी भी निर्देशित करने की आवश्यकता नहीं प्राप्त होगी। क्योंकि ऐसे आयोजन होने से लोगों के अंदर सफाई के प्रति जागरूकता उत्पन्न हो जाती है। इसलिए हम सभी को ऐसे कार्यक्रम बीच-बीच में आयोजित करते रहना चाहिए। जिससे आने वाले दिनों में लोग स्वच्छता के प्रति सदैव तत्पर रहे। इस कार्यक्रम में तहसील तहसीलदार विकासधर दुबे, नायब तहसीलदार अमित कुमार सिंह, तहसील कर्मचारी संतलाल, जयप्रकाश, त्रिभुवन सिंह,गोपाल पांडेय, सौरभ, रवि तिवारी,जिला विधिक सेवा प्राधिकरण न्यायालय चदौली तहसील के पी एल वी धनंजय कुमार श्रीवास्तव, संजीव शर्मा, खुशियाल गुप्ता, अनुज शर्मा, अवधेश कुमार यादव,चंद्रशेखर राय के साथ अन्य लोग उपस्थित रहे।
.jpg)

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें