बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित छः दिवसीय प्रशिक्षण शुरू - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शनिवार, 18 नवंबर 2023

बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित छः दिवसीय प्रशिक्षण शुरू

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान पर शुक्रवार को निपुण भारत मिशन के अंतर्गत बुनियादी भाषा एवं गणित पर आधारित विकास खंड स्तरीय संदर्भदाताओं का छः दिवसीय प्रशिक्षण शुरू हुआ। प्राचार्य डॉ० माया सिंह द्वारा सरस्वती मां की प्रतिमा पर माल्यापर्ण व दीप प्रज्वलन किया गया।।  प्रथम दिवसीय प्रशिक्षण के अंतर्गत सीमैट, प्रयागराज से प्रशिक्षण प्राप्त सन्दर्भदाता डॉ रामानंद कुमार, जयप्रकाश यादव, सुभाष यादव, अनिता कुमारी द्वारा प्रशिक्षण के अंतर्गत विभिन्न सत्र का संचालन किया गया।

प्राचार्य ने प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि निपुण भारत लक्ष्य को प्राप्त करना शिक्षा विभाग की प्राथमिकता है। इस प्रशिक्षण से शिक्षकों में बुनियादी भाषा एवं गणित की दक्षताओं एवं कौशलों का विकास होगा। जिससे विद्यालयों को निपुण बनाने में आगे चलकर इनका अहम योगदान होगा। इस मौके पर प्रशिक्षण प्रभारी डॉ रामानंद कुमार, डॉ रोशन सिंह, संतोष गुप्ता, प्रवीण राय, डॉ मंजु कुमारी व नीरज कुमार सहित एल एल एफ की टीम मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages