डाला छठ पर्व पर विद्युत कनेक्श्न काटने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 19 नवंबर 2023

डाला छठ पर्व पर विद्युत कनेक्श्न काटने पर महिलाओं ने किया प्रदर्शन


रिपोर्टर/अमित कुमार


सकलडीहा डाला छठ महापर्व पर दुर्गापुर गांव की दलित बस्ती के दर्जनों उपभोक्ताओं का बिजली बिल बकाया को लेकर सामूहिक रूप से बिजली कनेक्शन काट दिये जाने पर महिलाओं का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित महिलाओं ने अधीशासी अभियंता कार्यालय पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी किया। आरोप लगाया कि बिजली विभाग द्वारा कभी भी बिजली बिल संबधी जानकारी दिये बगैर कनेक्शन छठ पूजा पर काट दिये जाने से परेशानी हो रही है। समस्या का समाधान कराने की मांग किया।

दुर्गापुर गांव में मुख्यमंत्री सौभाग्य योजना के तहत घर घर कनेक्शन हेतु मीटर लगाया गया था। महिलाओं ने आरोप लगाया कि कनेक्शन लगाकर छोड़ दिया गया। कभी मीटर नही चला। मीटर चला कि नही चेक भी नही करने आये न तो बिल भेजा गया। जिसकी बार बार शिकायत किया गया। मगर विभागीय अधिकारी और कर्मचारी अनजान बने रहे। बिजली बिल में भारी त्रुटि है। कनेक्शन किसी के नाम पर है बिल किसी के नाम पर मनमानी तरीके से बताया जा रहा है। शुक्रवार को दोपहर में अचानक बिजली विभाग द्वारा दर्जनों परिवार का विद्युत कनेक्शन काट दिया गया। रातभर छठ पूजा को लेकर परेशान महिलाये बिजली नही आने पर सुबह अधीशासी अभियंता कार्यालय पर जमकर हंगामा मचाया। 

महिलाओं ने आरोप लगाया कि सरकार द्वारा योजना के तहत छूट दिया जा रहा है। लेकिन विभागीय अधिकारी समस्या सुनना तो दूर समाधान भी नही कर रहे है। जिससे बिजली उपभोक्ता एक मुस्त समाधान योजना के तहत समस्या दूर करा सके। आक्रोशित महिलाओं ने विभागीय अधिकारियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी किया। इस बाबत अधीशासी अभियंता राजन कुमार ने बताया कि बिजली बिल का बकाया जमा करने पर कनेक्शन जोड़ा जायेगा। इस मौके पर विरोध करने वाली महिलाओं में प्रभावति, प्रेमा, किसनावती,मंजू, रेखा,शकुंतला, राधिका,श्यामरती, बिंदा, तेतरा सहित अन्य महिलायें मौजूद रही।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages