सर्वर की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 19 नवंबर 2023

सर्वर की समस्या से परेशान उपभोक्ताओं ने किया प्रदर्शन

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा शासन की ओर से एक मुस्त समाधान योजना के तहत बिजली के बकायेदारों का छूट के साथ लाभ दिलाने का निर्देश है। यह योजना आठ नवंबर से शुरू है। लेकिन बीते दस दिनों से सर्वर की समस्या होने के कारण उपभोक्ता सुबह शाम कार्यालय का चक्कर काट रहे है। शनिवार को घंटों परेशान होने के बाद उपभोक्ताओं ने एसडीओ कार्यालय पर हो हल्ला मचाया। समस्या का समाधान करने की मांग किया।
सकलडीहा विद्युत वितरण उपखंड तृतीय के अर्न्तगत कुल 92 हजार बिजली के उपभोक्ता है। एक मुस्त समाधान योजना के तहत करीब 76 हजार उपभोक्ताओं को योजना का लाभ मिलेगा। जिसमें  2025 उपभोक्ताओं के खिलाफ बिजली चोरी सहित अन्य मामले में मुकदमा दर्ज है। 1575 के खिलाफ बकाया जमा नही करने पर आरसी जारी किया गया है। इन सभी उपभोक्ताओं  को विभिन्न योजना के तहत ओटीएस के माध्यम से लाभ दिलाने का निर्देश है।

आठ नवंबर से योजना के तहत छूट दिया जा रहा है। लेकिन सर्वर की समस्या होने के कारण सुबह से शाम तक उपभोक्ता कार्यालय पर पहुंचकर इंतजार करने व चक्कर लगाने के लिये मजबूर है। आक्रोशित उपभोक्ताओं ने सर्वर की समस्या को लेकर एसडीओ कार्यालय पर हो हल्ला मचाया। जिसके बाद कार्यालय के कर्मचारियों ने हाथ खडे़ कर लिया। इस बाबत अधीशासी अभियंता राजन कुमार ने बताया कि नया साफ्टवेयर लगाया गया है। इसके बाद भी समस्या हो रही है। उच्चाधिकारियो को अवगत कराया गया है। शीध्र ही समाधान किया जायेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages