डाला छठ महापर्व को लेकर महिलाओं ने किया पूजा अर्चना - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 19 नवंबर 2023

डाला छठ महापर्व को लेकर महिलाओं ने किया पूजा अर्चना

रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा आस्था का पर्व डाला छठ को लेकर सुबह से ही पूजा सामाग्री सहित फलों की खरीदारी के लिये सुबह से भीड़ जुटा रहा है। इसके साथ ही महिलाओं ने देर शाम को सरोवर पर पहुंचकर पूजा अर्चना किया। इस दौरान ब्रती महिलाओं व ग्रामीणों ने सरोवर में पानी कम होने व सही तरीके से साफ सफाई बेहतर नही होने पर उच्चाधिकारियों व ग्राम प्रधान पर नाराजगी जताया। मौके पर पहुंचे तहसीलदार अखिलेश गुप्ता ने बीडीओ को फोन कर साफ सफाई का निर्देश दिया।












सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर से लेकर चतुर्भुजपुर कॉलेश्वर सरोवर, धरहरा, ताजपुर, दुर्गापुर, सरेहुआ, रूपेठा, तुलसी आश्रम, रानेपुर, नईबाजार, घरचित,बर्थरा कला और बर्थरा खुर्द से लेकर क्ष्रेत्र के विभिन्न गांवों में डाला छठ महापर्व होता है। छठ पूजा को लेकर बीते एक सप्ताह से दूषित पानी निकाला जा रहा था। लेकिन पुन: स्वच्छ पानी पूरा नही भरने व घाट के किनारे साफ सफाई बेहतर नही होने पर नाराजगी जताया। तहसीलदार मौके पर पहुंचकर बीडीओ को समुचित व्यवस्था कराने का निर्देश दिया। महिलाओं ने देर शाम तक घाट पर पहुंचकर पूजा अर्चना किया।


डाला छठ महापर्व को लेकर सुबह से शाम लग रही जाम

डाला छठ महापर्व को लेकर कस्बा में सुबह से शाम तक कस्बा में जाम की स्थिती उत्पन्न हो जा रहा है। महिलाओं को खरीदारी के दौरान काफी समस्या हो रही है। इसके बाद भी पुलिस प्रशासन के अधिकारी अनजान बने हुए है। जाम की समस्या से लोगों ने निजात दिलाने की मांग किया है।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages