नाबदान के पानी से होकर व्रती महिलाये सरोवर पर जाने को मजबूर - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 19 नवंबर 2023

नाबदान के पानी से होकर व्रती महिलाये सरोवर पर जाने को मजबूर

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा डाला छठ का महापर्व शुरू होयगा है। महिलाये बीते तीन दिनों से सरोवर पर वेंदी की पूजा के लिये जा रही है। साथ ही कस्बा में पूजा सामाग्री की खरीदारी में जुटी है। इसके बाद भी सरोवर जाने वाली मुख्य मार्ग पर नाबदान का गंदा पानी बह रहा है। जिसे लेकर लोगों में भारी आक्रोश है। व्यापारियों ने जिम्मेदार लोगों द्वारा समस्या का समाधान नही किये जाने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है। 
टिमिलपुर कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर पर नागेपुर, सकलडीहा, तेन्दुई, सिरोहुपुर, ईटवा सहित आसपास गांव की महिलायें छठ पूजा के लिये जाती है। डाला छठ महापर्व को लेकर बीते तीन दिनों महिलायें पूजा सामाग्री सहित फलों की खरीदारी के लिये कस्बा के मुख्य मार्ग और कॉलेज मार्ग पर बह रहे नाबदान के पानी से होकर जाने को मजबूर है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी से लेकर जिम्मेदार लोग अनजान बने हुए है। जिसे लेकर व्रती महिलाओं में काफी आक्रोश है।  व्यापारियों ने जिला प्रशासन से सड़कों पर बह रही नाबदान की पानी से निजात दिलाने की मांग किया है। उधर बीडीओ केके सिंह ने बताया कि मुख्य मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा नाला का निर्माण कराया जा रहा है। जिसके कारण सड़क पर पानी बह रहा है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages