निराक्षित गोवंशों को एसडीएम ने वितरण किया काउ कोट - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 19 नवंबर 2023

निराक्षित गोवंशों को एसडीएम ने वितरण किया काउ कोट


रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा जिलाधिकारी निखिल टी फूंडे के निर्देश पर शनिवार को एसडीएम अनुपम मिश्रा ने पपौरा पशुआश्रय केन्द्र का निरीक्षण किया। इस दौरान कुल 55 गोवंशों को काउ कोट वितरण किया गया। इस दौरान प्रधान और सचिव को पशुओं को नियमित चारा पानी का व्यवस्था कराये जाने का निर्देश दिया।
ठंड को देखते हुए गो आश्रय केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था कराये जाने का निर्देश है। इसको लेकर तहसील क्षेत्र के पशुआश्रय केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था कराये जाने को लेकर तैयारी शुरू कर दिया गया है। तहसील क्षेत्र के पपौरा,पटपरा और ताराजीवनपुर,नेकनामपुर, नोनारी, सर्वानंदपुर में पशुआश्रय केन्द्र संचालित है। एसडीएम अनुमप मिश्रा कोटेदार के मदद से पपौरा पशुआश्रय केन्द्र के कुल 55 निराश्रित पशुओ को 60 काउ कोट वितरण किया गया।

एसडीएम ने सभी बीडीओ और सचिवों को गोआश्रय केन्द्रों पर समुचित व्यवस्था के साथ साफ सफाई व नियमित चारा उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस मौके पर पूर्ति निरीक्षक अमित द्विवेदी,विकास श्रीवास्तव सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages