रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा डाला छठ पर ब्रती महिलाओं ने अस्ताचलगामी सूर्य को सकलडीहा कस्बा सहित विभिन्न सरोवरों पर अर्घ्य देकर विधि विधान से पूजा किया। इस दौरान व्रती महिलाओं की काफी संख्या में भीड़ उमड़ पड़ा था। सुरक्षा की दृष्टि से एसडीएम अनुपम मिश्रा और सीओ राजेश कुमार राय और कोतवाल विमलेश मौर्या महिला पुलिस फोर्स के साथ तैनात रहे। इस दौरान महिलाओ ने दंडवत होकर घाट तक पूजा अर्चना किया। इस दौरान समाजसेवी संस्थाओं द्वारा महिलाओं के थाल में प्रसाद वितरण किया गया। इसके साथ ही देर रात तक देवी जागरूण का कार्यक्रम चलता रहा।
डाला छठ महापर्व को लेकर बीते एक सप्ताह से महिलाये सरोवर पर बेंदी पूजा के साथ लौकी भात व धरना कर पूजा अर्चना शुरू किया। सुबह से घाटों पर महिलाये आने लगी थी। कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर के साथ खड़ेहरा, ईटवा, रानेपुर, धरहरा, कटेहरा,बथावर, दरियापुर, तेन्दुई, चतुर्भुजपुर, नईबाजार सहित क्षेत्र के विभिन्न सरोवरों पर साफ सफाई के साथ देर शाम तक अस्ताचलगामी सूर्य को महिलाओं ने गीत गाते हुए अर्घ्य दिया। डाला छठ को लेकर बीते एक सप्ताह से एसडीएम के नेतृत्व में पंचायत विभाग के अधिकारी धाटों की साफ सफाई में जुटे रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें