उगते सूर्य को भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी ने दिया अर्घ्य - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 20 नवंबर 2023

उगते सूर्य को भाजपा नेता सुर्यमुनी तिवारी ने दिया अर्घ्य

रिपोर्टर/अमित कुमार

बबुरी लोक आस्था के महापर्व छठ पूजा के अंतिम दिन सोमवार को बड़ी संख्या में व्रतियों ने उगते सूर्य को अर्घ्य दिया। भगवान भास्कर को अर्घ्य देने के लिए आधी रात से व्रतियों का जमावड़ा तालाबों, नहरों के घाटों पर होने लगा , सभी अपने वेदियों के पास इकठ्ठा होने लगी सूर्योदय होते हुए व्रतिय महिलाओं एवं उनके परिजन सूर्य देवता को अर्घ्य देने लगे।

इस दौरान भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बबुरी स्थित पोखरे पर आयोजित छठ पूजा मेले का निरीक्षण करके व्रतिय महिलाओं के साथ उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य दिया व छठी मईया से लोक कल्याण की कामना की। छठ पूजा उत्तर भारत का पारंपरिक त्योहार है जो आज पूरे विश्व में हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है।


इस मौके पर भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी, पूर्व प्रधान दिनेश जायसवाल, पूर्व प्रधान बसंत लाल गुप्ता, गया सिंह, शैलेश जायसवाल, अंकित केशरी, साधु जायसवाल, सुनील सिंह,  झामर सिंह, विजय केशरी, श्रीप्रकाश सोनकर सहित इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages