उदीयमान भगवान भाष्कर को महिलाओं ने दिया अर्घ्य - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

मंगलवार, 21 नवंबर 2023

उदीयमान भगवान भाष्कर को महिलाओं ने दिया अर्घ्य

रिपोर्टर/अमित कुमार  सकलडीहा आस्था का चार दिवसीय महापर्व डाला छठ का सोमवार को समापन होगया। इस दौरान व्रती महिलाओं ने सुबह उदीयमान भगवान भास्कर को अर्घ्य देकर पूजा का समापन किया। इस मौके पर कस्बा सहित क्षेत्र में देवी जागरण सहित अन्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन पूरी रात होता रहा। वही ग्राम प्रधान सहित समाज सेवी संस्थाओं द्वारा व्रती महिलाओं को फल सहित अन्य सामान का वितरण किया। 
डाला छठ महापर्व को लेकर बीते चार दिनों से सकलडीहा कस्बा के प्राचीन शिव सरोवर, चतुर्भुजपुर कालेश्वर सरोवर, धरहरा, विशुनपुरा, खड़ेहरात,तुलसी आश्रम, नईबाजार, जमुनीपुर,कटसिल, फेसुड़ा सहित कोतवाली क्षेत्र के 22 स्थानों पर डाला छठ महापर्व का समापन हुआ। इस दौरान प्रधान और समाज सेवी संस्थाओं द्वारा देवी जागरण गीत का आयोजन किया गया था। सुरक्षा को लेकर पुलिस के आलाधिकारी डटे रहे। महिलाओं ने विधि विधान से उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हुए पूजा का समापन किया।


वही देवी जागरण कार्यक्रम में कलाकारों ने शिव तांडव की गीतों पर सबको मंत्र मुंग्ध कर दिया। इस मौके पर कोतवाल विमलेश मौर्या, कस्बा प्रभारी मीरा यादव, धर्मदेव सिंह सहित प्रधान अशोक कुमार, मंजू वर्मा, सुरेन्द्र यादव, मनोज यादव,घासी राजभर, दीनबंधु राजभ्ज्ञश्र, रतेन्द्र, गोलू यादव, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages