ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

शुक्रवार, 24 मार्च 2023

ट्रैक्टर के धक्के से बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल


रिपोर्टर /अमित कुमार

सकलडीहा,कोतवाली क्षेत्र के विशुनपुरा गांव के समीप सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार में जा रही ट्रैक्टर के धक्के से गुरूवार की देर शाम साढ़े सात बजे बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।वही ग्रामीणों के सूचना पर 100 न0 कोतवाली पुलिस मौके पर पहुच कर दोनों घायल युवक को 108 की मदद से सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य पर भर्ती कराया।जहाँ प्राथमिक इजाल के दौरान दोनो युवको का हालत गंभीर होता देख डॉ0 बीके प्रसाद फार्मासिस्ट राजकिशोर वर्मा ,गुड्डू सिंह ने तत्काल दोनो घायलो को जिला अस्पताल के लिये रेफर कर दिया गया है। वही पुलिस ने धरहरा से ट्रैक्टर को कब्जे में ले लिया है।


विशुनपुरा गांव निवासी रामलाल का 30 वर्षीय पुत्र भोला और पुनवासी का 40 वर्षीय पुत्र जितेन्द्र अपने बाइक से सकलडीहा की ओर आ रहे थे। वही सकलडीहा की ओर से तेज रफ्तार में आ रही ट्रैक्टर की धक्के से बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गये।इस दौरान कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या ने बताया कि दोनों घायलों को सीएचसी से जिला अस्पताल भेज दिया गया है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages