सकलडीहा रैपुरा से पंडित दीन दयाल नगर व वाराणसी जाना हुआ आसान - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

सोमवार, 3 अप्रैल 2023

सकलडीहा रैपुरा से पंडित दीन दयाल नगर व वाराणसी जाना हुआ आसान

रिपोर्टर /अमित कुमार सकलडीहा 
चन्दौली सकलडीहा ग्रामीण अंचल की महिलाओं को पंडित दीन दयाल नगर से लेकर कैंट जाना आसान होगा। रविवार को सैयदराजा विधायक सुशील सिंह  ने रैपुरा गांव से रोडवेज बस को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से ग्रामीण अंचल के लोगों को काफी सहुलियत मिलेगा।लम्बे अरसे से प्रधान सहित ग्रामीण विधायक सुशील सिंह से ग्रामीण अंचल से रोजवेज बस सेवा शुरू कराने की मांग किया था। विधायक ने ग्रामीणों से शीध्र ही बस सेवा शुरू कराने की भरोशा दिया था। इसक्रम में रविवार को रैपुरा गांव से प्रतिदिन सुबह सात बजे से पंडित दीन दयाल नगर होते हुए कैंट और लंका के लिये रोडवेज बस सेवा की शुरूआत विधायक सुशील सिंह ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। बस सेवा शुरू होने से पीडीडीयूनगर और वाराणसी जाना आसान होगा। विधायक सुशील सिंह ने कहा कि भाजपा सरकार में ग्रामीण अंचल तक योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस मौके पर सकलडीहा ब्लॉक प्रमुख अवधेश सिंह रामदयाल यादव रिंकू, शैलेन्द्र पांडेय कवि, मनोज यादव, अमरनाथ खरवार, बच्चा यादव, राजेश मौर्य, जेपी चौहान, पन्ना लाल यादव, शिवसेवक सिंह, संतोष कुशवाहा सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages