शिक्षा से हर बड़े सम्मान का बन सकते है हकदार-दिनेश चन्द्रा - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 9 अप्रैल 2023

शिक्षा से हर बड़े सम्मान का बन सकते है हकदार-दिनेश चन्द्रा

 


रिपोर्टर अमित कुमार सकलडीहा

सकलडीहा डेढ़गांवा परिषदीय स्कूल में शनिवार को देर शाम तक प्रवेशोत्सव चहक सह वार्षिकोत्सव का कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान अंग्रेजी माध्यम की छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सबकों मंत्र मुग्ध कर दिया। इस मौके पर अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत करते हुए सम्मानित किया।



कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए खंड शिक्षा अधिकारी अवधेश कुमार राय ने कहा कि बच्चे देश के भविष्य है। बस इनकी प्रतिभा को निखारने की जरूरत है। आज भी शिक्षा से बड़ा कोई सम्मान नही है। वही विशिष्ठ अतिथि दिनेश चन्द्रा पूर्व वरिष्ठ भाषा अधिकारी पीडीडीयूनगर ने कहा कि शिक्षा की बदौलत मेरे जैसा व्यक्ति भी सम्मान पा सकता है। शिक्षा से सभ्य समाज की स्थापना की नींव रखी जा सकती है। वही जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि रमेश राम ने कहा कि मेहनत करने वाला व्यक्ति जहां किसी भी वर्ग का हो उसे उसकी शिक्षा सम्मान दिलाता है। कार्यक्रम में शासन के निर्देशन पर अभिभावक और बच्चों को उत्साहपूर्वक सम्मानित किया गया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से सबको मंत्र मुग्ध कर दिया।

अंत में बच्चों के साथ अतिथियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर जयनारायण यादव, मदन कुमार तिवारी, अशोक सिंह,हिमांशु पांडेय,प्रशांत पांडेय, चन्द्रधर दीक्षित,रत्नाकर, रामेश्वर राम, संजय सिंह, बलवंत यादव,निठोहर सत्यार्थी, गिरजेश दादा, विनोद, महेन्द्र, रवि,श्याम कार्तिक सिंह,कमला शर्मा,कमलेश साहनी आदि मौजूद रहे।कार्यक्रम का संचालन वर्षा अवस्थी ने किया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages