गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नही होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 9 अप्रैल 2023

गुणवत्तापूर्ण सड़क निर्माण नही होने पर ग्रामीणों ने जताया विरोध

 


रिपोर्टर अमित कुमार सकलडीहा

सकलडीहा ताजपुर गांव में हरिहरपुर और गैस गोदाम मार्ग पर पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सड़क का विशेष मरम्मत कार्य कराया जा रहा है। रविवार को ग्रामीणों ने विभागीय ठेकेदार पर गुणवत्तापूर्ण कार्य नही करने व कोरमपूर्ति का आरोप लगाया है। स्थानीय लोगों ने सैयदराजा विधायक सुशील सिंह को समस्या से अवगत कराते हुए गुणवत्तापूर्ण कार्य कराने की मांग किया है। विधायक ने बेहतर कार्य कराने का भरोशा दिलाया है।

पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा सकलडीहा अलीनगर मुख्य मार्ग से ताजपुर गैस गोदाम की ओर जाने वाली शंभूनाथ सिंह के घर तक करीब छह सौ मीटर और हरिहरपुर आश्रम मार्ग करीब डेढ़ किलोमीटर विशेष मरम्मत के तहत कार्य होना है। इस कार्य के लिये विभाग की ओर से करीब अठ्ठारह अठ्ठारह लाख रूपये धन स्वीकृत है। इसी गांव के विधायक सुशील सिंह मतदाता है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि विभागीय ठेकेदार द्वारा सड़क की गिट्टी को उखाड़कर बगैर बख्सी दिये सिर्फ कोरमपूर्ति किया जा रहा है।




 ऐसे में सड़क पहली ही बरसात में उखड़ जायेगा। गुणवत्ता पूर्ण कार्य नही होने पर ग्रामीणों ने नाराजगी जताया है। सैयदाराजा विधायक सुशील सिंह को फोन कर शिकायत दर्ज कराते हुए मानक के अनुरूप कार्य कराने और जिला प्रशासन से सड़क निर्माण कार्य की जांच कराने की मांग किया है। इस मौके विरोध जताने वालों में पूर्व प्रधान अमित सिंह, विक्की सिंह, चंदन मौर्या, अंकुर सिंह, शिवशंकर कुशवाहा, राहुल सिंह, संदीप सैनी, मुन्ना सिंह सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages