पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाली स्वायत्तशासी सलाहकार बने -रोशन - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 9 अप्रैल 2023

पंचायती राज मंत्रालय भारत सरकार के अधीन कार्य करने वाली स्वायत्तशासी सलाहकार बने -रोशन



रिपोर्टर /अमित कुमार सकलडीहा

चहनियां पंचायती राज मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन कार्यरत स्वायत्तशासी सलाहकार संगठन अखिल भारतीय पंचायत परिषद का राष्ट्रीय सचिव राकेश यादव रौशन को मनोनीत किया गया है। यह मनोनयन परिषद के मुख्य राष्ट्रीय महामंत्री एसएस विजय मिश्रा ने किया हक़ी, इस आशय का एक पत्र के रविवार को राकेश रौशन को प्राप्त हुआ।

 मूलतः क्षेत्र के मारूफपुर गांव निवासी राकेश रौशन एक सामाजिक कार्यकर्ता और जिले के मतदाता जागरूकता अभियान (स्वीप) के ब्रांड अम्बेसडर हैं। पूर्व में उत्तर प्रदेश सरकार ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, पूर्व राज्यपाल महामहिम रामनाईक और वर्तमान राज्यपाल महामहिम आनंदीबेन पटेल के द्वारा कुल चार बार पुरस्कृत किया जा चुका हैं। 

मालूम हो कि अखिल भारतीय पंचायत परिषद की सलाह पर ही भारत में त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था लागू की गई थी। इसके प्रथम अध्यक्ष बलवंत राय मेहता थे। परिषद के अन्य अध्यक्षों में पूर्व प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू, गुलजारी लाल नंदा, लालबहादुर शास्त्री आदि लोग रह चुके हैं। परिषद का कार्य महात्मा गाँधीजी के ग्राम स्वराज को मजबूत करना, गांव के विकास के लिए समय के अनुसार नवीन जरूरतों एवं नियमों के निर्धारण के लिए सलाह देना है। परिषद का मुख्य कार्यालय मयूर विहार, नई दिल्ली में स्थित है।

राकेश रौशन के राष्ट्रीय सचिव बनाए जाने पर पूर्व उप प्रमुख रामअवध यादव, बनफल प्रधान, ज्ञानी जैल सिंह प्रधान, अवधेश राम प्रधान, डॉ. राजेश निषाद, डॉ. नदीम अशरफ़, डॉ. संजय यादव, डॉ. धर्मराज यादव, डॉ. सुनील सिंह, डॉ. टी. खान, बीएल फ़ौजी, कांता फ़ौजी, संतोष विश्वकर्मा, प्रेमचंद सिंह पप्पू, आकाश विधायक आदि लोगों ने प्रसन्नता व्यक्त की है।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages