रिपोर्टर /अमित कुमार
सकलडीहा तहसील क्षेत्र के खड़ेहरा गांव में भारतीय जनता पार्टी सकलडीहा विधानसभा की आवश्यक बैठक का आयोजन किया गया।इस दौरान बैठक में सबसे पहले डॉक्टर श्यामा प्रसाद मुखर्जी व पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर माल्यार्पण करके किया गया।वही बैठक की अध्यक्षता पूर्व जिला महामंत्री राजेंद्र पाण्डेय एवं संचालन मंडल अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने किया।बैठक के मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी व विशिष्ठ अतिथि कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री किरन शर्मा रही।वही
मुख्य अतिथि भाजपा नेता सूर्यमुनी तिवारी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के लोकप्रिय कार्यक्रम मन की बात का 100वें संस्करण को वृहद स्तर पर आयोजित करना है ।मन की बात कार्यक्रम में सरकार के लोक कल्याणकारी योजनाओं के लाभार्थियों को भी शामिल करना व आम जनमानस तक सरकार की लोक कल्याणकारी योजनाओं को पहुंचाना हम सब का लक्ष्य होना चाहिए।
कार्यक्रम संयोजक जिला मंत्री किरन शर्मा ने बताया कि सकलडीहा विधानसभा के चारो मंडल के सभी शक्ति केंद्रों व बूथों पर डिजिटल माध्यम से आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में मंडल टीम, शक्ति केंद्र संयोजक ,शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, बूथ की टीम, योजनाओं के लाभार्थी सहित आम जनमानस मोदी जी के 100वें मन की बात कार्यक्रम को प्रभावी रूप से सुन कर सफल बनाना है।इस दौरान बैठक में मंडल अध्यक्ष अरुण मिश्रा, संकठा राजभर, भानु प्रताप सिंह, बनवारी पाण्डेय,दीनबंधु राजभर,पूनम चौहान,शशिकला पाण्डेय, आनंद सिंह,घनश्याम तिवारी,कुमुद बिहारी सिंह,रामभरोष गुप्ता, श्याम सुंदर मौर्या,रामदयाल साहनी,दीपक सिंह,भगवान दास सहित शक्ति केंद्र संयोजक पार्टी पदाधिकारी सहित अन्य मौजूद रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें