वाराणसी भेलूपुर थाना क्षेत्र के शिवाला घाट पर युवक की डूबने से मौत जानकारी के अनुसार बताया जा रहा है कि बिहार प्रान्त के चंपारण गांव निवासी कुमार प्रकाश अलसुबह ही अपने मित्र अमन तिवारी के साथ शिवाला घाट पर पहुच कर सुबह लगभग सात बजे के आसपास गंगा स्नान कर रहा था।उसी दौरान आचानक गहरे पानी मे जाने के कारण डूब गया।
वही दोस्त को डूबते देखते देख साथी अमन ने शोर मचाना शुरू कर दिया इस दौरान सोर सुनते ही तत्काल मौके पर पुलिस और जल पुलिस के लोग पहुंचे।
जहां घण्टो के अथक प्रयास के बाद गोताखोर सन्नी साहनी,अजय साहनी और राकेश साहनी सहित जल पुलिस के लोगो ने डूबे प्रकाश कुमार को निकाल लिया लेकिन तब तक उसकी मृत्यु हो चुकी थी।
पुलिस ने साथी के जानकरी पर परिजनों को सूचना देकर अग्रिम कार्यवाई में जुट गई है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें