रिपोर्टर /अमित कुमार
सकलडीहा विकास खंड के सलेमपुर मुख्य मार्ग पर देर शाम आनमे सामने बाइक की टक्कर हो जाने से दो अज्ञात बाइक सवार बुरी तरह जख्मी हो गए।वही ग्रामीणों ने घायलो तो 108 एम्बुलेंस से सकलडीहा भर्ती कराया।वही प्राथमिक इलाज के दौरान डॉ0 संजीव जायसवाल ,फार्मासिस्ट नंदलाल चौरसिया ने घायल को जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया।जानकारी के अनुसार एक अज्ञात घायल शराब के नशे में धुत बताया गया।वही काफी कोशिश के बाद घायल चकिया निवासी बताया।जिसे फार्मासिस्ट मनोज सेठ ने इसकी जानकारी तुरन्त कोतवाली पुलिस को देते हुए घायल को जिलाअस्पताल के लिए रेफर कर दिया।वही दूसरे घायल के परिजनों को जानकारी होते ही परिजन मौके पर पहुच कर घायल को किसी निजी अस्पताल में भर्ती कराया।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें