रिपोर्टर/अमित कुमार
सकलडीहा सलेमपुर गांव में पिछले 17 दिन से भाकपा माले इंकलाबी नौजवान सभा के नेतृत्व में ग्रामीण और महिलायें विरोध प्रदर्शन कर रही है। गांव में सरकारी हैंडपंप से पानी पीने को नही दिया जा रहा है। धरना स्थल पर अराजाकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। इसके बाद भी तहसील और पुलिस प्रशासन के लोग मौन साधे हुए है। ग्रामीणों की मांग के बाद भी एक लेखपाल तो दूर एक सिपाही भी समस्या से निजात नही दिला पा रहे है। जिसे लेकर धरनारत ग्रामीण और महिलाओं ने तहसील प्रशासन के खिलाफ जमकर भड़ास निकाला।
धरना प्रदर्शन को सम्बोधित करते हुए भाकपा माले ब्लॉक सचिव कामरेड उमानाथ चौहान ने कहा कि सकलडीहा तहसील प्रशासन को सलेमपुर के अस्थानी सवालों को हल करने के लिए बार-बार मांग पत्र दिया गया । लेकिन भोली भाली जनता को आश्वासन की घुट्टी पिलाई जा रही है। सलेमपुर की जनता के साथ पट्टे के नाम पर लाखों रुपए की वसूली की गई । जब ग्रामीणों ने अवैध वसूली के खिलाफ तहसील का घेराव किया और वर्षो से आबाद लोगों को खसरा खतौनी व घरौनी में नाम दर्ज करने की मांग किया तो तहसील प्रशासन मौन साधे हुए है। गांव में ग्रामीणों को सरकारी हैंड पंप पर पानी पीने नही दिया जा रहा है।
धरना स्थल पर अराजकता का माहौल पैदा किया जा रहा है। तहसील और पुलिस प्रशासन के बताने के बाद भी पुलिस प्रशासन के लोग मौन साधे हुए है। अंत में समस्याओं का निदान नही किये जाने पर धरनारत महिलाओं ने भूख हड़ताल की चेतावनी दिया है। इस मौके पर धरने पर शशीकांत सिंह, रणजीत चौहान, शिवपूजन चौहान, राम राज चौहान, चिखुरी चौहान, दुलारी देवी, बसंती देवी, चंपा देवी, कलावती देवी, नगीना देवी, चंद्रावती देवी सहित दर्जनों महिला पुरुष उपस्थित रहे ।अध्यक्षता कामरेड मुन्नीलाल संचालन रामवीर तूफानी गोड ने किया

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें