रिपोर्टर /अमित कुमार सकलडीहा जिलाधिकारी निखिल टीकाराम फुंडे और पुलिस अधीक्षक अंकुर अग्रवाल शनिवार का सकलडीहा कोतवाली में समाधान दिवस पर फरियादियों से रूबरू थे। इस दौरान समाधान दिवस पर फरियादियों की संख्या कम होने पर नाराजगी जताया। अधिकारियों को फरियादियों में विश्वास और जागरूकता पैदा करने का निर्देश दिया। इस मौके पर कुल 9 प्रार्थना पत्र में मौके पर एक का निस्तारण कराया। शेष शिकायतों पर राजस्व टीम को मौके पर भेजकर
निस्तारण का निर्देश दिया।जिलाधिकारी निखिल टी फुंडे ने कहा कि हमने जिले के चार थानों पर समाधान दिवस पर पहुंचे जहां फरियादियों की संख्या ना के बराबर रहा। एक थाने पर बगैर पहुंचे ही लौटकर चला आना पड़ा। समाधान दिवस पर फरियादियों को नही पहुंचना जागरूकता का अभाव है। तहसील और सम्पूर्ण समाधान दिवस में पड़ने वाले शिकायतों का समाधान दिवस के माध्यम से निस्तारण कराते हुए फरियादियों में विश्वास पैदा करे। इसके पूर्व चतुर्भुजपुर, ईटवा, ताजपुर सहित विभिन्न मामलों में मौके पर राजस्व टीम को भेजकर निस्तारण का निर्देश दिया। वही एसपी ने राजस्व कर्मियों को क्षेत्र में अवैध शराब, बिजली की लटकती तार और खेत खलिहान में अगलगी की घटना पर सर्तकता बरतने का निर्देश दिया। अंत में कुल 9 शिकायतों में एक का निस्तारण कराया। इस मौक पर सीओ राजेश कुमार राय, तहसीलदार विकाश धर दूबे, बीडीओ अरूण कुमार पांडेय,राजस्व निरीक्षक गयासुद्दीन, कोतवाल विमलेश कुमार मौर्या, राजकुमार, महफूज अहमद, मोहन प्रसाद, मनेश शंकर द्विवेदी,एसपी पीआरओ विनोद मिश्रा सहित अन्य मौजूद रहे।


कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें