रिपोर्टर/अमित कुमार सकलडीहा चिरांग तले अंधेरा कुछ ऐसा ही ब्लॉक मुख्यालय के समीप सड़क नाला के अभाव में गड्ढे और झील के रूप में तब्दील होगया है। इसके बाद भी सुबह शाम उसी मार्ग से आने जाने वाले पंचायत विभाग के अधिकारी अनजान बने हुए है। जबकि सीडीओ ने बीडीओ को जलभरॉव की समस्या को लेकर निर्देशित किया है। विभागीय अधिकारियों की चुप्पी से लोगों में आक्रोश है। ब्लॉक से तहसील जाने वाली मार्ग गड्ढे में तब्दील होगया है। आरोप है कि सुबह शाम अधिकारी से लेकर अधिवक्ता और आम लोगों को तहसील और सीओ कार्यालय, कोतवाली व डायट जाने का मुख्य मार्ग है।
गड्ढे के कारण वाहन चालक आये दिन गिरकर चोटिल हो रहे है। जिसकी शिकायत ग्रामीणों ने समाचार पत्रों के माध्यम से केन्द्रीय मंत्री व सांसद के मिडिया प्रभारी को अवगत कराया था। मिडिया प्रभारी के सूचना पर तत्काल सीडीओ ने बीडीओ को सम्बधित समस्या का निस्तारण कराने का निर्देश दिया था। एक माह से अधिक समय बीतने के बाद भी समस्या का निस्तारण तो दूर उसी मार्ग से आने जाने वाले बीडीओ सहित अन्य अधिकारी अनजान बने हुए है। इसके अलावा सकलडीहा इंटर कॉलेज मार्ग और डाकघर के समीप सड़क झील में तब्दील होगया है। कस्बावासियों ने समस्या का समाधान नही होने पर आन्दोलन की चेतावनी दिया है।

कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें