रानी दुर्गावती का धूमधाम से मनाया गया बलिदान दिवस - ABR NEWS

Breaking

Home Top Ad

Responsive Ads Here

Post Top Ad

Responsive Ads Here

रविवार, 25 जून 2023

रानी दुर्गावती का धूमधाम से मनाया गया बलिदान दिवस



रिपोर्टर/अमित कुमार

चन्दौली रानी दुर्गावती देश के लिए एक मिसाल के रूप में हमेशा याद की जाएंगी उनकी वीरता और पराक्रम को आदर्श के रूप में आज भी याद किया जाता है गोंड समाज निश्चित रूप से समाज के विकास में अपनी अहम भूमिका के रूप में स्थापित हुआ है।उक्त बातें बतौर मुख्य अतिथि विधायक  सुशील सिंह ने शनिवार को मेढ़ान,धानापुर में महारानी दुर्गावती के 459 बलिदान दिवस अवसर पर कही  जानकारी के अनुसार पूरे भारत में 24 जून को महारानी दुर्गावती के बलिदान दिवस को गोंड़ समाज द्वारा बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया जाता है  गोंड समाज के लोग ने कार्यक्रम आयोजित कर बड़े ही धूमधाम के साथ मनाते हुए अपने समाज की एकजुटता एवं सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया।

वही मुख्य अतिथि द्वारा महारानी दुर्गावती के तैल चित्र पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया कार्यक्रम के दौरान गोंड समाज के लोग गोंडी धर्म रिती रिवाज के अनुसार पूजन अर्चन किया कार्यक्रम के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से अपने समुदाय के बारे में बताया तथा भाजपा द्वारा जनपद को अनुसूचित जनजाति में सम्मिलित करने पर गोंड समाज ने  आभार व्यक्त किया।वक्ता की कड़ी में बीएचयू रजिस्ट्रार गंगेश गोंड ने कहा कि एकजुट होकर हम अपने अधिकारों एवं इतिहास को समाज के सामने एवं समाज के उत्थान एवं विकास के रूप में स्थापित कर सकते हैं वक्ता डॉ सत्येंद्र कुमार गौड़ ने महारानी वीरांगना दुर्गावती के इतिहास पर प्रकाश डालते हुए उनके पराक्रम को समाज के समक्ष रखा मुख्य अतिथि विधायक सैयदराजा सुशील सिंह ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि गोंड़ समाज पिछली सरकारों में उपेक्षा का शिकार रहा लेकिन वर्तमान सरकार ने गोंड़ समुदाय को उनका हक अधिकार दिलाने एवं सबका साथ सबका विकास की तर्ज पर सम्मान दिलाने का कार्य कर रही है।

गोंड समाज  की कुछ मांगों को सहर्ष स्वीकार करते हुए विधायक ने अपने सहमति जताई वही आयोजक मंडल ने मुख्य अतिथि को महारानी दुर्गावती का स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि को सम्मानित कियाजिला अध्यक्ष महादेव प्रसाद गोंड़, कार्यक्रम आयोजक रामजनम गोंड़, ओमप्रकाश गौड़, रघुवर गोंड़, राम अवध गोंड़, बृजेश गोंड़, भगवान दास, कैप्टन राजनाथ, हंसराज धुर्वे, वैद्य हिरामन, कांता प्रसाद, डॉ श्रीकांत, राजेश गौड़, अनिल, छबीले, विजय, देवेश गोंड़, उमाकांत, डॉ शंभू नाथ, सत्यनारायण प्रसाद,, पूर्व चेयरमैन रविंद्र नाथ, रमाशंकर, रामाशीष, संतोष कुमार, विजय कुमार बॉर्डर, श्रेया, कार्यक्रम का संचालन विजय धूरियां एवं विनय गोंड ने किया

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Post Bottom Ad

Responsive Ads Here

Pages